मंगलवार, 28 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

ममता बोलीं- भाजपा वाले जय श्री राम कहते हैं, लेकिन क्या उन्होंने एक भी राम मंदिर बनवाया ?

लोकसभा चुनाव प्रचार में भारतीय जनता पार्टी पर टीएमसी एक-दूसरे पर हमलावर हैं।

ममता बोलीं- भाजपा वाले जय श्री राम कहते हैं, लेकिन क्या उन्होंने एक भी राम मंदिर बनवाया ?

लोकसभा चुनाव प्रचार में भारतीय जनता पार्टी पर टीएमसी एक-दूसरे पर हमलावर हैं। चुनावी मौसम में भाजपा व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर क़रारे हमले कर रहीं ममता बनर्जी ने एक फिर भाजपा पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी वाले जय श्री राम कहते हैं, लेकिन क्या आपने एक भी राम मंदिर का निर्माण करवाया?

विज्ञापन

चुनावी मौसम के सियासी घमासान में ‘श्री राम’ की इंट्री हो गई है। दरअसल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक रैली के दौरान भारतीय जनता पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि ‘बीजेपी बाबू, आप जय श्री राम कहते हों, लेकिन क्या आपने अब तक एक भी राम मंदिर बनवाया। चुनाव के वक़्त रामचन्द्र  आपकी पार्टी के एजेंट बन जाते हैं। आप कहते हैं कि रामचन्द्र मेरी पार्टी के चुनावी एजेंट हैं। आप जय श्री राम कहते हैं और दूसरों को भी ये कहने के लिए मजबूर करते हैं’।

Mamta banerjee

बता दें कि ममता बनर्जी का ये वार बीजेपी के उस पलटवार पर आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि जय श्री राम कहने वालों को ममता बनर्जी जेल में डाल देती हैं। ये बयान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में आयोजित एक रैली के दौरान दिया था। बता दें कि बड़ें राज्यों समेत बंगाल में भी सातों चरणों में चुनाव होने हैं, जिसमें से पांच चरण के चुनाव हो चुके हैं। बाकी दो चरणों के चुनाव 12 और 19 मई को होंगे।

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →