सोमवार, 13 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

ममता बोलीं, हमें 'दिल्ली का लड्डू' नही चाहिए, हमें जमीन से जुड़ा नेता चाहिए

पीएम मोदी पर हमलावर ममता बनर्जी ने एक बार फिर उन्हें आड़े हाथों लिया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि हमें 'दिल्ली का लड्डू' नहीं चाहिए।

ममता बोलीं, हमें 'दिल्ली का लड्डू' नही चाहिए, हमें जमीन से जुड़ा नेता चाहिए

पीएम मोदी पर हमलावर ममता बनर्जी ने एक बार फिर उन्हें आड़े हाथों लिया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि हमें 'दिल्ली का लड्डू' नहीं चाहिए। हमें ज़मीन से जुड़ा नेता चाहिए। हमें ऐसा नेता चाहिए जो लोगों के अच्छे-बुरे वक़्त में उनका साथ दे, उनके साथ खड़ा हो।

विज्ञापन

चुनावी माहौल को देखते हुए बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर सियासी हमले तेज़ कर दिए हैं। उन्होंने कहा मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी यदि दोबारा सत्ता में आए तो संविधान को खत्म कर एकदलीय व्यवस्था लागू कर देंगे। ऐसे में मौजूदा लोकसभा चुनाव अंतिम चुनाव होंगे। ममता बनर्जी ने NRC मुद्दे का ज़िक्र करते हुए कहा कि वह राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) को बंगाल में कभी लागू नहीं होने देंगी।

mamta banerjee 2

बता दें 2014 के आम चुनाव में हुए चुनाव में जब मोदी लहर में सियासी पार्टियों के मज़बूत क़िले ध्वस्त हो गए थे तब ममता के गढ़ बंगाल में बीजेपी की हवा भी नहीं चली। राज्य की 42 सीटें मे से बीजेपी मात्र 2 सीटें जीत हासिल करने में क़ामयाब हुई थी। ममता की पार्टी टीएमसी ने 34, कांग्रेस और सीपीएम ने 2-2 सीटें जीती थीं

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →