शनिवार, 11 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

लोक सभा चुनाव: शाह ने 18 राज्यों के लिए प्रभारी नियुक्त किए

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत को उत्तराखंड का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

लोक सभा चुनाव: शाह ने 18 राज्यों के लिए प्रभारी नियुक्त किए
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत को उत्तराखंड का प्रभारी नियुक्त किया गया है। यूपी की कमान गोवर्धन झपडिया, दुष्यंत गौतम, नरोत्तम मिश्रा को सौंपी गई है। आंध्र प्रदेश में वी मुरलीधरन, सुनील देवधर असम में महेंद्र सिंह, बिहार में भूपेंद्र यादव, छत्तीसगढ में अमित जैन, गुजरात में ओमप्रकाश माथुर, हिमाचल प्रदेश तीरथ सिंह रावत, झारखंड मंगल पांडे, मध्यप्रदेश स्वतंत्र देव सिंह व सतीश उपाध्याय मणिपुर व नागालैंड के लिए नलीन कोहली, उडीसा अरूण सिंह, पंजाब व चंडीगढ कैप्टन अभिमन्यु, राजस्थान प्रकाश जावडकर व सुधांशु त्रिवेदी, सिक्किम नितिन नवीन, तेलंगाना अरविंद लिंबावली को लोकसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। Lok Sabha elections Shah appointed in charge for 18 states 1 जौलीग्रांट में गहलोत का गर्मजोशी से स्वागत  जौलीग्रांट। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत का हरिद्वार सांसद निशंक व अन्य भाजपाईयों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। गहलोत दोपहर 12:10 पर दिल्ली से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर डां0 रमेश पोखरियाल निशंक नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्यामजाजू ने पुष्पगुच्छ देकर गहलोत का स्वागत किया। गहलोत एयरपोर्ट से राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त एवं विकास निगम के द्वारा आयोजित हाथ से मैला ढोने वाले लोगों के साथ चर्चा के लिए हरिद्वार को रवाना हुए। कार्यक्रम समाप्ति पर वो शाम साढे पांच बजे एयरपोर्ट से वापस लौट गए। एयरपोर्ट पर जिला अध्यक्ष भाजपा देहरादून शमशेर सिंह पुंडीर, पुनीत मित्तल, अनिल गोयल, बलजीत सिंह सोनी, विश्वास डाबर, संपूर्ण सिंह रावत, रविंद्र बेलवाल सांसद, विपुल मंदोली, आशीष डबराल, ममता नयाल, शैलेंद्र कौर, संतोषी थपलियाल, पूनम चौधरी ,पंकज शर्मा, हिमांशु राणा, दिनेश सती प्रदीप नेगी, सुरेश सैनी, सुदेश कंडवाल, अंशुमान रतूड़ी, विजय भट्ट, प्रेम पुंडीर ,नितिन बड़थ्वाल, विनीत मनवाल, राकेश डोभाल, संजय ,चेतन शर्मा मंडल अध्यक्ष ऋषिकेश, चंद्र प्रकाश तिवारी प्रकाश कोठारी ,रोहित छेत्री, आयुष मल्ल आदि उपस्थित रहे।
RB

Rohit Bhadola

रोहित भदोला News4Social के संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम को कवर करते हैं, और पाठकों को संतुलित व तथ्यपरक जानकारी देने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →