Advertising
Home Breaking News Hindi जानिए कैसे रखें अपने कुत्ते को स्वस्थ?
Advertising
<

जानिए कैसे रखें अपने कुत्ते को स्वस्थ?

1180
news
जानिए कैसे रखें अपने कुत्ते को स्वस्थ?

आपके घर पर अगर कुत्ता है तो आप उसका ध्यान खुद से भी ज्यादा अपने बच्चे की तरह रखते होंगे। कुत्तों की सही तरह से देखभाल करने से वो हमेशा ऊर्जा से भरपूर रहते हैं। पपी के बच्चों को देखभाल की बेहद जरूरत होती है क्योंकि वो किसी भी चीज से बहुत जल्दी संक्रमित हो जाते हैं।

इस लेख की मदद से हम कुत्तों के मालिकों को जरूरी सलाह दे रहे हैं कि वो कैसे पालतू जानवर का ख्याल रख सकते हैं . ये आसान उपाय आपके कुत्ते को स्वस्थ रखने में मदद करेंगी। तो चलिए आपको बताते हैं –

बड़े हो रहे कुत्ते के लिए हर छ: महीने के भीतर चेकअप करवाने की सलाह दी जाती है। इससे उसके स्वास्थ्य, उम्र के अनुसार वजन आदि के बारे में जानकारी हो जाती है।

मौखिक स्वास्थ्य सिर्फ इंसानों के लिए ही जरूरी नहीं होता बल्कि जानवरों के लिए भी बेहद जरूरी होता है। जानवरों में मौखिक स्वास्थ्य इसलिए जरूरी होता है क्योंकि इससे बीमारियां और संक्रमण फैलने का खतरा होता है। इसलिए कुत्ते के दांतों को साफ करना बेहद जरूरी होता है।

अपने पालतू जानवर को हर तरह के आहार न दें। इन्हें खिलाने के लिए कुछ अलग प्रकार के आहार आते हैं। अगर आपको नहीं पता कि किस तरह के आहार उन्हें खिलाने चाहिए तो डॉग स्पेश्लिष्ट से बात करें।

इस बात का ध्यान रखें कि आपका कुत्ता हमेशा स्वस्थ और फिट रहे। व्यायाम करने से न केवल इंसानों को फायदा होता है बल्कि कुत्तों के लिए भी ये आवश्यक होता है। इससे कुत्तों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रहती है और किसी भी तरह की बीमारी नहीं होती।

कुत्ते को तैयार करना कभी न भूलें। जैसे आप घर में या बाहर बन ठनकर जाते हैं उसी तरह से अपने कुत्ते को तैयार करें। कुत्तों के लम्बे बालों में धूल मिट्टी आराम से जमा हो जाती है। इसके लिए आपको रोजाना उन्हें ग्रूमिंग के लिए लेकर जाना चाहिए या आप घर में भी उन्हें तैयार कर सकते हैं।

यह भी पढ़े:चीन ने अपने देश में भारतीय नागरिकों के प्रवेश पर रोक क्यों लगा दी है?

Advertising
Advertising