सोमवार, 13 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

जानिए आंखों की रोशनी तेज करने के घरेलू उपाय

हमारी आंखे शरीर का एक नाजूक हिस्सा होता है. जिसे लेकर सभी लोग बहुत ही सतर्क रहते है.

जानिए आंखों की रोशनी तेज करने के घरेलू उपाय

हमारी आंखे शरीर का एक नाजूक हिस्सा होता है. जिसे लेकर सभी लोग बहुत ही सतर्क रहते है. लोगों के चश्मा लगाने का सबसे प्रमुख वजह है कि हम अपनी आंखों की देखभाल ठीक ढ़ंग से नहीं कर पाते है. या फिर यू कहें कि यदि हमारी आंखें कमजोर होती है, तो हमारे शरीर में पोषक तत्व की कमी या अनुवांशिक हो सकती है.

विज्ञापन


कोई भी व्यक्ति अपने खानपान का ध्यान सहीं से नही रखता तो उसे भी आंखों से संबंधित परेशानी हो सकती है. लेकिन हम अपने सही खानपान से इस समस्या का समाधान भी निकाल सकते है. हम आपको बताते है कि ऐसे कौन से घरेलू उपाय है जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में आपकी सहायता करते हैं.

अगर आपको आंखों की रोशनी को बढ़ानी है. तो अपने पैर के तलवों पर सरसों के तेल की मालिश करके सोएं, साथ ही सुबह के समय नंगे पैर से हरी घास पर चलें व नियमित रूप से प्राणायाम करें.

imgpsh fullsize anim 11 4


एक चने के दाने जितना फिटकरी ले और उसे सेंककर सौ ग्राम गुलाबजल में डालकर रख लें और रोज रात के समय सोने से पहले इसे अपने आंखों में चार से पांच बूंदे अपनी आखों में ड़ाले. क्योकि ऐसा कहा जाता है कि गुलाबजल आखों के लिए बहुत ही लाभदायक होता है. यह सभी लोग बहुत ही अच्छी तरह से जानते ही होगें. साथ ही आप अपने पैरो के तलवों पर घी की मालिश कर सकते है. इससे आपके चश्मे का नंबर कम होना शुरू हो जाता है.


यह सभी बखुबी जानते है कि आंवला केवल आंखों के लिए ही नही बल्कि शरीर के सभी हिस्सों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है. आंवले के पानी से अगर आप अपने आंखों को धोते है तो इससे आपकी आंखे स्वस्थ रहती है. आप आंवले की जगह पानी में गुलाब जल का भी प्रयोग कर सकते है.

बादाम की गिरी, बड़ी सौंफ व मिश्री तीनों को समान मात्रा में मिला लें. रोज इस मिश्रण को एक चम्मच मात्रा में एक गिलास दूध के साथ रात को सोते समय लें. आपको बता दें कि आंखों के हर प्रकार के रोग जैसे आंखों से पानी का गिरना, आंखें आना, आंखों की दुर्बलता, आदि होने पर आप रात को आठ बादाम भिगोकर सुबह पीस कर पानी में मिलाकर पीने से आंखें स्वस्थ रहती हैं.

imgpsh fullsize anim 12 4


अगर आप हल्दी की गांठ को तुअर की दाल के साथ उबालकर, छाव में सुखाकर, पानी में घिसकर सूर्यास्त से पूर्व, दिन में दो बार आंखों में काजल की तरह लगाने से आंखों की लालिमा दूर होती है. सुबह के समय उठकर बिना कुल्ला किए, मुंह की लार अपनी आंखों में काजल की तरह लगातार 6 महीने तक लगाते रहने से चश्मे का नंबर कम हो जाता है.

यह भी पढ़ें : ये मनोवैज्ञानिक तथ्य जानकार हैरान हो जाएंगे आप

गाय के घी को अपने कनपटी पर हल्के हाथ से रोजाना कुछ देर तक लगाए. इससे आपकी आंखों की रोशनी बढ़ेगी. अगर त्रिफला चूर्ण को रात के समय पानी में भिगोकर रखे और सुबह छानकर उसी पानी से आप अपनी आंखे धो ले. इससे आपकी आंखे साफ रहेगी. आखों की परेशानी से भी आप दूर रहेगे.

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →