जानिए, राजधानी दिल्ली के बारे में कुछ रोचक तथ्य, जिनकी जानकारी शायद दिल्लीवालों को भी नहीं है

1314
Delhi

वैसे तो हम सभी जानते हैं कि भारत की राजधानी दिल्ली है और केन्द्र की सरकार यहीं से चलती है। दिल्ली लोकप्रिय भारतीय पर्यटनों स्थलों में से एक है, जहां देखने के लिए काफी ख़ूबसूरत स्थल है और दिल्ली से जुड़े कुछ ऐसे भी तथ्य है जिनके बारे में शायद दिल्लीवासी भी नहीं जानते हैं। तो चलिए जानते हैं दिल्ली के बारे में कुछ रोचक तथ्य

1-  एशिया का सबसे बड़ा थोक मसाला बाजार दिल्ली में है- दिल्ली की खारी बावली मार्किट एशिया का सबसे बड़ा मसाला बाज़ार है। यह पुरानी दिल्ली की एक सड़क है जो फतेहपुरी मस्जिद से सटी लाल किले के करीब स्थित है।

2- दुनिया का दूसरा सबसे ज़्यादा आबादी वाला शहर- जनसंख्या के मामले में टोक्यो शहर के बाद दिल्ली शहर का नाम आता है। यहां की आबादी ढाई करोड़ निवासियों के साथ दिल्ली दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला शहर है।

3- दुनिया सबसे बड़ा हिन्दू मंदिर परिसर- दिल्ली के अक्षरधाम हिन्दू मंदिर परिसर पूरी दुनिया में सबसे बड़ा है। 2007 में इसे गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में ‘विश्व का सबसे बड़ा व्यापक हिंदू मंदिर’ स्थान देते हुए शामिल किया।

4- एशिया का एकमात्र बहाई मंदिर- दिल्ली का कमल मंदिर जिसे लोटस टेम्पल कहा जाता है एशिया का इकलौता बहाई मंदिर है जहां का वातावरण एकदम शांत है। यहां लगभग हर रोज 8 हज़ार लोग देश विदेश से आते है।

5- एशिया की सबसे बड़ी आई-टी मार्केट- दिल्ली के नेहरू प्लेस को एशिया की सबसे बड़ी आई – टी मार्किट कहा जाता है। यहाँ आपको पाइरेटेड सॉफ्टवेयर्स बहुत ही सस्ते दामों पर मिल सकते है।

6दिल्ली में सम्पूर्ण सार्वजनिक यातायात प्रणाली CNG गैस का उपयोग करती है- दिल्ली के ऑटो रिक्शा से लेकर प्रसिद्ध DTC बस तक सब कुछ पर्यावरण के अनुकूल संपीड़ित प्राकृतिक गैस (CNG) पर चलता है।

7- दिल्ली का 20% भू-भाग वनों से ढका हुआ है- दिल्ली में हरयाली की भी कोई ख़ास कमी नहीं है, इसका 20 प्रतिशत हिस्सा जंगलो व वनो से ढका हुआ है।

8-  एशिया का सबसे बड़ा फल और सब्जी का थोक बाजार- दिल्ली की आज़ादपुर मंडी को “एशिया का सबसे बड़ा फल और सब्जी का थोक बाजार” कहा गया है।

9-  सबसे प्रदूषित शहर- दिल्ली से जुड़े तथ्यों में यह भी तथ्य शामिल है कि मई 2014 में, नई दिल्ली को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा दुनिया के सबसे प्रदूषित शहर के रूप में घोषित किया गया था।

10दुनिया कि सबसे ऊँची ईंटो द्वारा बनाई गयी मीनार- कुतुब मीनार जो दिल्ली के महरौली क्षेत्र में स्थित है, यह दुनिया की सबसे ऊँची स्वतंत्र ईंट मीनार है। यह 72.5 मी। (238 फुट ) ऊँची है।

ये भी पढ़ें : जान लें ये 20 कानूनी अधिकार, हमेशा फायदे में रहोगे