गुरूवार, 16 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

जानिए भारत की सबसे खूबसूरत किन्नर के बारे में जो किसी मॉडल से कम नहीं है

मणिपुर की 27 वर्षीय बिशेष हुईरम भारत की सबसे खूबसूरत किन्नर हैं जिन्होंने थाईलैंड में मिस इंटरनेशनल क्वीन ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीता है। फैशन डिज़ाइनिंग से शिक्षित बिशेष को अपने माता-पिता का भरपूर समर्थन मिला।

जानिए भारत की सबसे खूबसूरत किन्नर के बारे में जो किसी मॉडल से कम नहीं है

दुनिया में हर सेकेंड में एक बच्चे का जन्म होता है. इसमे ज्यादातर बच्चे या तो लड़की होती है, या फिर लड़का होता है. कई ऐसे भी होते है जो इन्हीं में से किन्नर भी होते है. किन्नर एक ऐसी प्रजाति है जो न तो महिलाओं में आती है और न ही मर्दों में. ऐसा कहा जाता है कि इनकी दुआएं बहुत ही शुभ मानी जाती है. इनमें से कुछ बहुत ही सुन्दर भी होते है. हम आपको एक ऐसी ही किन्नर के बारे में बताने जा रहे है जो भारत की सबसे खूबसूर किन्नर है. आजतक आपने कई खूबसूरत मॉडल देखा होंगा, मगर आज हम आपको एक ऐसी खूबसूरत किन्नर के बारे में बताने जा रहे हैं. जो किसी मॉडल या अभिनेत्री से कम नहीं है.

विज्ञापन

यह किन्नर मणीपुर की है. इनका नाम बिशेष हुईरम है. जिनकी उम्र 27 साल की है, जो देखने में किसी भी मॉडल से कम नही हैं. बता दें कि इन्होंने हाल ही में थाईलैंड में होने वाले मिस इंटरनेशनल क्वीन ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भाग लिया था. जिसमें इन्होंने जीत भी हासिल कर मणिपुर में अपना नाम रोशन किया था. जिसके बाद थाईलैंड के चोन्बुरी में होने वाले प्रतियोगिता में भी भाग लिया था. बिशेष इसमें चयनित 30 प्रतिभागियों में से एक हैं. सबसे हैरानी वाली बात तो यह है कि यह सौंदर्य प्रतियोगिता सिर्फ किन्नरों के लिए ही होती है.

imgpsh fullsize anim 5 11


इतना ही नहीं बिशेष हुईरम ने बैंगलोर विश्वविद्यालय से फैशन और ड्रैस डिजाइनिंग का कोर्स किया था और मणिपुरी फिल्मों में भी भाग लिया. बिशेष के माता-पिता को जब इनके किन्नर होने पता चला तो उन्होंने हर परिस्थितियों में अपने बच्चे का साथ दिया. बिशेष के पिता एक सरकारी नौकरी से रिटायर हैं. उनकी मां का नाम खोमदोन्बी है जिन्होंने बताया कि बचपन में जब उनका बेटा लड़कियों के कपड़े पहनता था और उन्हीं की तरह रहना व तैयार होना पसंद करता था. तो वह उसे देखकर काफी नाराज होती थी, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने सच्चाई को मान लिया और हर कदम में उनके साथ खड़ी रही.

imgpsh fullsize anim 6 13


बिशेष हुईरम को बाहर जाने के लिए कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा. जिस वजह से उन्हें प्रतियोगिता में हिस्सा लेने में काफी परेशानी हुई. एक मशहूर किन्नर होने के बावजूद भी उन्हे कई अनावश्यक विवादों का सामना करना पड़ा. वह मशहूर होने के साथ साथ काफी खूबसूरत भी है और उनके माता पिता व किन्नर समुदाय के लोग भी उनकी हमेशा मदद करते है. इतना ही नहीं दूनिया में कई ऐसी खूबसूरत किन्नर है जिनके बारे में शायद ही कुछ लोग जानते होगें.

यह भी पढ़ें : इन 10 चीजों का अनुभव इंसान को जिन्दगी में एक बार जरूर करना चाहिए

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →