शनिवार, 29 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
देश

कश्मीरी पंडितों को धमकियां दुश्मन देशों की साजिश, कॉमेडियन के 'मजाक' पर भड़के किरण वट्टल

विश्व कश्मीरी समाज के संयोजक किरण वट्टल ने कश्मीरी पंडितों को हाल में मिली धमकियों को 'दुश्मन देशों की साजिश' करार दिया है। उन्होंने कहा कि समुदाय इन धमकियों से डरने वाला नहीं है, लेकिन सरकार को…

कश्मीरी पंडितों को धमकियां दुश्मन देशों की साजिश, कॉमेडियन के 'मजाक' पर भड़के किरण वट्टल
(फोटो: IANS)

विश्व कश्मीरी समाज के संयोजक किरण वट्टल ने कश्मीरी पंडितों को हाल में मिली धमकियों को 'दुश्मन देशों की साजिश' करार दिया है। उन्होंने कहा कि समुदाय इन धमकियों से डरने वाला नहीं है, लेकिन सरकार को कानून-व्यवस्था की समीक्षा करनी चाहिए। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, वट्टल ने स्टैंड-अप कॉमेडी में कश्मीरी पंडितों के उत्पीड़न का मजाक बनाने पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी।

विज्ञापन

वट्टल ने हालिया धमकियों की तुलना 1985-86 और 1999 के दौर से करते हुए कहा कि उस समय भी ऐसी ही धमकियां आई थीं, जिनका परिणाम नरसंहार था। उन्होंने कहा, “जो धमकियां आ रही हैं, ये 1985, 1986 और 1999 में भी आए थे, जिसका परिणाम नरसंहार था। धमकियों के अलावा हत्याएं भी बहुत हुईं।”

“अब हालात पहले जैसे नहीं”

किरण वट्टल ने जोर देकर कहा कि अतीत और आज की स्थिति में 'जमीन-आसमान का फर्क' है। उन्होंने कहा, “आज जो कश्मीर का परिवार है, वो हमारे साथ हैं और वो चाहते हैं कि ये बना रहे।” उनके मुताबिक, इन धमकियों को स्थानीय जनता का समर्थन नहीं है, बल्कि यह उन दुश्मन देशों द्वारा समर्थित है जो क्षेत्र पर कब्जा करना चाहते हैं। वट्टल ने कहा, “कश्मीरी पंडित समुदाय जो यहां रह रहे हैं, वो अब इतने बहादुर हो गए हैं कि इससे डरने वाले नहीं हैं।”

उन्होंने हाल ही में निकली एक महादेव यात्रा का उदाहरण दिया, जिसमें पंडित समुदाय के बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। उन्होंने इसे जमीनी हकीकत का प्रमाण बताया। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को इन धमकियों के स्रोत का पता लगाना चाहिए, क्योंकि अभी भी घाटी में स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हुई है।

कॉमेडियन पर साधा निशाना

किरण वट्टल ने कॉमेडियन शेरोन वर्मा और समय रैना से जुड़े विवाद की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा, “ये कॉमेडी शो करने वाले लोगों की नौटंकी होती है। इनका कोई जमीर नहीं होता है। ये अपनी नौटंकी के लिए किसी बेसहारा या जिस पर जुल्म हुआ हो, उसका मजाक उड़ा सकते हैं।”

उन्होंने शेरोन वर्मा पर टीआरपी के लिए 36 साल से उत्पीड़न झेल रहे समुदाय का मजाक बनाने का आरोप लगाते हुए कहा, “इन्हें शर्म आनी चाहिए। पूरा समाज उन्हें मुंहतोड़ जवाब देगा।” वट्टल ने यह भी कहा कि समय रैना को उसी समय शो बंद कर देना चाहिए था।

इनपुट: IANS

N

News4Social नेशनल डेस्क

News4Social नेशनल डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से राष्ट्रीय घटनाक्रम से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →