नई दिल्ली: एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की मस्ती और मनचलेपन वाले अंदाज ने ही तो करोड़ो को उनका दीवाना बना रखा हैं. फिल्मों के सीन में जितने कार्तिक आर्यन गंभीर नजर आते हैं उतना ही सहज, बिंदास और हरफन मौला ये अपनी फिल्म के सेट पर रहते हैं. अपनी एक्ट्रेसेस के साथ इनकी केमिस्ट्री का तो जवाब नहीं, वहीं अब एक बार फिर अपने इस मसखरी वाले अंदाज में कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने तब्बू (Tabu) की खिंचाई कर दी है.
तब्बू का ऐसे हुआ स्वागत
हाल ही में डायरेक्टर अनीस बज्मी (Anees Bazmee) की फिल्म ‘भूलभुलैया 2’ (Bhool Bhulaiyaa 2) की शूटिंग पर जब सेट पर तब्बू (Tabu) की वापसी हुई तब कार्तिक ने अपनी सोशल मीडिया पर मस्ती भरे पोस्ट से तब्बू (Tabu) का कुछ इस अंदाज में स्वागत किया. देखिए ये तस्वीर…
बायो बबल में कैद तब्बू
तब्बू की तस्वीर को शेयर करते हुए कार्तिक ने लिखा है, ‘वेलकम बैक तब्बू जी. इसके आगे कार्तिक ने लिखा, ‘लेकिन उन्होंने इस बबल से निकलने के लिए मना कर दिया है. शायद ये उनकी Z++ बायो-बबल है भूल भुलैया 2 की शूट के लिए.’ इस तस्वीर में कार्तिक ने कियारा आडवाणी और अनीस बज्मी के लिए टैग किया है.
अनीस बज्मी ने लगा रहे ठहाके
कार्तिक के हाथों से ली गयी इस सेल्फी में कियारा आडवाणी और डायरेक्टर अनीस बज्मी भी हंसी का ठहाका लगते हुए नजर आ रहे हैं और तब्बू भी इस मस्ती का हिस्सा बनी हुई हैं.
धमाका की शूटिंग से लौटीं तब्बू
आपको बता दें कि कार्तिक और कियारा पहले से ही फिल्म की शूटिंग कर रहे थे और हाल ही में कोरोना के बाद तब्बू ने शूट शुरू किया हैं. फिल्म ‘धमाका’ की दस दिन की शूटिंग खत्म करने के बाद कार्तिक ने ‘भूलभुलैया 2’ की शूटिंग शुरू कर दी हैं.








