रविवार, 12 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

तूफान पर शुरू हुआ सियासी बवंडर, पीएम मोदी को कमलनाथ ने घेरा

कल शाम हुई भारी बारिश और आंधी के बाद इस मसले पर अब सियासी बवंडर भी शुरू हो गया है.

तूफान पर शुरू हुआ सियासी बवंडर, पीएम मोदी को कमलनाथ ने घेरा

कल शाम हुई भारी बारिश और आंधी के बाद इस मसले पर अब सियासी बवंडर भी शुरू हो गया है. असल में इस आंधी-तूफान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ट्वीट किया था जिसमे उन्होंने कहा था कि उनकी संवेदना गुजरात के साथ है. इसके बाद से ही इस बात पर बवाल मच गया कि क्या नरेंद्र मोदी सिर्फ गुजरात के प्रधानमंत्री हैं?

विज्ञापन
PM narendra modi tweet

असल में प्रधानमंत्री के इस ट्वीट को मध्यप्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री कमलनाथ ने लपक लिया. कमलनाथ ने इस मसले पर ट्वीट करते हुए लिखा कि, “मोदी जी आप देश के पीएम हो न कि गुजरात के, एमपी में भी बेमौसम बारिश व तूफ़ान के कारण आकाशीय बिजली गिरने से 10 से अधिक लोगों की मौत हुई है। लेकिन आपकी संवेदनाएँ सिर्फ़ गुजरात तक सीमित ?भले यहाँ आपकी पार्टी की सरकार नहीं है लेकिन लोग यहाँ भी बस्ते है।

Kamal Nath Tweet

सिर्फ मध्यप्रदेश में ही नही बल्कि राजस्थान में भी भारी आंधी-तूफान का असर देखने को मिल रहा है. राजस्थान के वर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी अपनी कई सभाएं मौसम को देखते हुए रद्द करनी पड़ी. इसके साथ ही साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री ने अधिकारियों की आपात बैठक भी बुलायी और नुकसान जायजा लेने के लिए बोला है.

S

Shekhar

शेखर News4Social के राजनीतिक संवाददाता हैं। वे चुनाव, राजनीति और राष्ट्रीय घटनाक्रम पर रिपोर्ट करते हैं, और विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →