असम को लेकर JNU के छात्र शरजील इमाम ने दिया विवादित बयान

270
शरजील इमाम
शरजील इमाम

शाहीन बाग़, जामिया, JNU, NRC, CAA और असम ये शब्द पिछले कुछ महीनों से काफी चर्चा में है। अब एक बार फिर JNU और उससे जुड़े एक छात्र का बयान फिर से चर्चा में है। यह छात्र एक मुस्लिम छात्र है। इसका नाम शरजील खान है। शरजील इमाम को शाहीन बाग़ के प्रोटेस्ट का मुख्य आयोजक कहा जा रहा है। आइये जानते है कि उसने क्या है?

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमे शरजील इमाम को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि असम को देश के बाकी हिस्सों से काट दिया जाए तब जाकर यह सरकार सुनेगी। यह बयान वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गयी है।

शरजील इमाम के खिलाफ यूपी, दिल्ली, अरूणाचल और असम की पुलिस ने केस दर्ज किया है, तो वहीं दूसरी शनिवार की रात बिहार के जहानाबाद में पुलिस उसके घर पहुंची।

जहानाबाद जिले के शरजील इमाम पर के घर पहुंची दिल्ली और यूपी की पुलिस ने स्थानीय थाने की पुलिस के सहयोग से शनिवार की रात में ही काको मलिक टोला में छापेमारी की। पुलिस ने रात के समय उसके चचेरे भाई समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया था, हालांकि बाद में पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

Pardeep57 1 -

पुलिस ने की शरजील के घर छापेमारी

शरजील इमाम जहानाबाद जिले के काको का रहने वाला है। उसके पिता का नाम महरूम अकबर इमाम है।

खबरों के अनुसार, रविवार की सुबह जहानाबाद शहर के जाफर गंज, गडरिया खंड समेत कई जगहों पर दिल्ली और जहानाबाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की। जहानाबाद स्टेशन और बस स्टैंड के पास भी उसकी तलाश की गई। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

जहानाबाद में दिखा था शरजील

शनिवार को शरजील इमाम को जहानाबाद में देखा गया था। उसके पिता महरूम अकबर इमाम जदयू के नेता थे। शरजील इमाम मुंबई से बीटेक की डिग्री हासिल कर JNU में PhD कर रहा था। वह एक संगठन का नेता भी है।

यह भी पढ़ें: काशी में महादेव का ऐसा मंदिर, जहाँ न होती है पूजा, न बजता है घड़ियाल

फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस गुप्त तरीके से कोशिश कर रही है। कहा जा रहा है कि दिल्ली पुलिस जहानाबाद से लौट चुकी है।