वीडियो · स्वास्थ्य अग्निवीर अब 4 नहीं, 6 साल! किसे मिलेगा फ़ायदा, पक्की नौकरी का क्या? #shorts #Agniveer
अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव: केंद्रीय कैबिनेट ने 4 नवंबर 2026 को अग्निवीरों की सेवा 2 साल बढ़ाने को मंज़ूरी दी।
• अब तक: 4 साल बाद सिर्फ़ 25% अग्निवीर रेगुलर फौज में जाते थे, बाकी 75% को घर लौटना पड़ता था।
• अब: इन 75% को 2 साल और सेवा का मौका (अपनी मर्ज़ी से), यानी कुल 6 साल तक। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसे "सेकंड टूर ऑफ़ ड्यूटी" कहा है।
• 6 साल बाद: रेगुलर फौज में जाने का एक और मौका, लेकिन चयन के नियमों के आधार पर। पक्की नौकरी की गारंटी नहीं।
• रिपोर्ट्स के मुताबिक तनख़्वाह: 5वें साल करीब ₹43,500 और 6ठे साल करीब ₹47,500 महीना।
• पहले बैच के 18,000 से ज़्यादा अग्निवीर दिसंबर 2026 तक 4 साल पूरे कर रहे हैं।
ये फ़ैसला सही है या नहीं? कमेंट में बताइए।
वीडियो: IANS (हाथरस में अग्निवीर की बहन का बयान, 5 नवंबर; लैंसडाउन पासिंग आउट परेड, जून 2026 और दानापुर पासिंग आउट परेड, मई 2026, फाइल फुटेज)
स्रोत: Outlook India, Organiser, The Wire (CDS की ब्रीफिंग और कैबिनेट फ़ैसले की रिपोर्ट)
आवाज़ AI से बनी है।