रविवार, 2 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
अपराध

धनबाद: चोरी के शक में भीड़ ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला, दो गिरफ़्तार

झारखंड के धनबाद में चोरी के संदेह में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि घटना में शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है। समाचार…

धनबाद: चोरी के शक में भीड़ ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला, दो गिरफ़्तार
(फोटो: IANS)

झारखंड के धनबाद में चोरी के संदेह में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि घटना में शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, यह घटना सरायढेला थाना क्षेत्र के जगजीवन नगर की है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान जगजीवन नगर निवासी करण कुमार के रूप में हुई है। 1 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक जामुन के पेड़ के पास गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा है। मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से करण को पहले शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया।

करण की हालत बेहद नाजुक थी, जिसके चलते डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे बलियापुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूला

धनबाद के डीएसपी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रकाश सोय ने रविवार को एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू की गई। जांच के दौरान कन्हाई लाल भट्टाचार्य और शिव प्रकाश को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों ने करण कुमार के साथ मारपीट करने की बात स्वीकार कर ली है।

आरोपी कन्हाई लाल भट्टाचार्य ने दावा किया है कि करण चोरी की नीयत से उसके घर में घुसा था। उसे पकड़ने के बाद कन्हाई और शिव प्रकाश ने उसे पीटना शुरू कर दिया। उनका शोर सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए और उन्होंने भी युवक के साथ मारपीट की, जिससे लगी गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के खिलाफ न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। डीएसपी ने बताया कि इस घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले में संलिप्त किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

इनपुट: IANS

N

News4Social क्राइम डेस्क

News4Social क्राइम डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से अपराध और कानून से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →