Advertising
Home Breaking News Hindi करोंड़ों लोगों का दिल चुराने वाली हेमा मालिनी के गोडाउन में चोरी
Advertising
<

करोंड़ों लोगों का दिल चुराने वाली हेमा मालिनी के गोडाउन में चोरी

561

कहते हैं सूने घर में प्रेत का वास हो जाता है, लेकिन हेमा मालिनी के सूने गोडाउन में प्रेत का नहीं बल्कि चोरों का वास हो गया। दरअसल हेमा मालिनी आजकल रूस में हैं, वहीं यहां मुंबई में उनके अंधेरी स्थित घर के गोडाउन में 90000 रु की ज्वैलरी, कॉस्ट्यूम समेत कई ऐसे पुराने सामान चोरी हो गई, जिनका इस्तेमाल हेमा जी शूट में किया करती थीं।

बता दें कि मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार चोरी का शक हेमा जी के घर पर लंबे समय से काम करने वाले एक नौकर पर गया है क्योंकि वो कई दिनों से फरार है और उससे कोई संपर्क भी नहीं हो पा रहा है। वहीं एक्ट्रेस ने फिलहाल इस पर कुछ भी बोलने से इंकार किया है।

पुलिस का कहना है कि नौकर ने नकली ज्वैलरी को असली समझकर इस घटना को अंजाम दिया होगा। जूहू पुलिस स्टेशन में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Advertising