मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

80 रुपये में मिल रहा है घर, जानें कहाँ है यह जगह?

आज के ज़माने में कोई आपसे कहे कि आपको 80 रुपये में घर मिलेगा तो आपको यकीन नहीं होगा। लेकिन एक जगह हैं जहाँ 80 रुपए में घर मिल रहा है। यह जगह है इटली में।

80 रुपये में मिल रहा है घर, जानें कहाँ है यह जगह?

आज के ज़माने में कोई आपसे कहे कि आपको 80 रुपये में घर मिलेगा तो आपको यकीन नहीं होगा। लेकिन एक जगह हैं जहाँ 80 रुपए में घर मिल रहा है। यह जगह है इटली में। आइये इस बारें में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन

इटली के द्वीप सिसिली की एक नगर परिषद विदेशियों की संबूका गांव में बसने में मदद कर रही है। सबसे खास बात ये है कि इस गांव में बसने की जो कीमत है वो एक यूरो यानि लगभग 80 रुपये है।

ऐसा इसलिए किया गया है कि क्योंकि संबूका के अधिकारियों ने 2019 में लगातार इस गांव में कम हो रही योजना को ध्यान में रखकर ये खास योजना तैयारी की है। उन्होंने तय किया है कि इस गांव में जो घर खाली पड़े हैं उन्हें एक यूरो यानि लगभग 80 रुपये में बेच दिया जाए।

यह भी पढ़ें: आवारा पशुओं की वजह से यहाँ लग गयी धारा 144

फिलहाल इस गांव की आबादी महज 5800 है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां के स्थानी लोग या तो विदेशों में या फिर नजदीकी शहरों में रहने चले गए हैं। संबूका के महापौर लियोनार्डो सिकासियो के मुताबिक, नगर परिषद ने पहले तो कानूनी कार्यवाही पूरी करके यहां के मकान खरीदे और फिर 16 मकाल नीलाम कर दिए। ये सबी मकान विदेशियों ने खरीदे हैं।

संबूका के उप महापौर और आर्किटेक्ट ज्यूसेप कैसियोपो के मुताबिक, जिन लोगों ने ये मकान खरीदें हैं उनमें पत्रकार, लेखक, संगीत और अच्छी अभिरुचि वाले लोग शामिल हैं।

PV

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →