IPL 2023 Auction: आरसीबी के पर्स में करीब 9 करोड़ रुपए, एक भारतीय समेत 3 धाकड़ खिलाड़ी होंगे टारगेट!

40
IPL 2023 Auction: आरसीबी के पर्स में करीब 9 करोड़ रुपए, एक भारतीय समेत 3 धाकड़ खिलाड़ी होंगे टारगेट!


IPL 2023 Auction: आरसीबी के पर्स में करीब 9 करोड़ रुपए, एक भारतीय समेत 3 धाकड़ खिलाड़ी होंगे टारगेट!

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के लिए मिनी ऑक्शन होना है, जिसका आयोजन 23 दिसंबर को कोच्चि में किया जाएगा। सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने पिछले महीने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की थी। कई टीमों की निगाह अब नए प्लेयर्स को अपने साथ जोड़ने पर होगी। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने 6 खिलाड़ियों को स्क्वाड से बाहर किया था और उसके पास 7 स्लॉट (दो विदेशी प्लेयर) खाली हैं। हालांकि, आरसीबी के पर्स में केवल 8.75 करोड़ रुपए बाकी रह गए हैं। ऐसे में आरसीबी सभी स्लॉट भरने के बजाए चुनिंदा धाकड़ खिलाड़ियों को खरीदना चाहेगी। चलिए, आपको ऐसे ही 3 तीन खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं, जिन्हें आरसीबी नीलामी में टारगेट कर सकती है।

सैम करन

आरसीबी ऑक्शन में इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन पर दांव लगा सकती है। करन ने सबसे छोटे फॉर्मेट में काफी प्रभावित किया है। उन्होंने पिछले महीने आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीता है। वह निचलेक्रम में धमाकेदार बल्लेबाजी करने का माद्दा रखते हैं और डेथ ओवर्स में खतरनाक गेंदबाजी कर सकते हैं। करन का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है।

मनीष पांडे

आरसीबी को पिछले सीजन में नंबर पांच स्लॉट पर एक शानदार बल्लेबाज की कमी खली थी, जो पारी को संभाल सके और गियर बदलकर ताबड़तोड़ अंदाज में रन जुटा सके। आरसीबी की यह कमी मनीष पांडे पूरी कर सकते हैं। पांडे लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की फेहरिस्त में हैं। 33 वर्षीय खिलाड़ी ने 160 आईपीएल मैचों में 121.52 की स्ट्राइक रेट से 3648 रन बनाए हैं। पांडे का बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये है।

जेसन होल्डर

बैंगलोर की टीम विदेशी खिलाड़ी के दूसरा स्लॉट के लिए वेस्टइंडीज के अनुभवी ऑलराउंडर जेसन होल्डर को खरीद सकती है। वह गेंद के साथ-साथ बल्ले से बखूबी विपक्षी टीम को परेशानी में डाल सकते हैं। होल्डर का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है। होल्डर ने हाल ही में छोटे प्रारूपों में अच्छा प्रदर्शन किया है। वह पिछले सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) का हिस्सा था। उन्होंने आईपीएल 2022 में 12 मैचों में 14 विकेट चटकाए थे। 

आरसीबी द्वारा रिटेन-रिलीज प्लेयर्स

रिटेन किए गए खिलाड़ी: फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, सुयश प्रभुदेसाई, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत, फिन एलन, ग्लेन मैक्सवेल, वानिंदु हसरंगा, शाहबाज़ अहमद, हर्षल पटेल, डेविड विली, कर्ण शर्मा, महिपाल लोमरोर, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड, सिद्धार्थ कौल, आकाश दीप।

रिलीज किए गए खिलाड़ी: जेसन बेहरेनडॉर्फ, अनीश्वर गौतम, चामा मिलिंद, लवनिथ सिसोदिया, शेरफेन रदरफोर्ड।



Source link