Advertising
Home Breaking News Hindi रेलवे यात्रियों के लिए खुशखबरी रेलवे ने घटाया इन पांच एक्सप्रेस ट्रेनों...
Advertising
<

रेलवे यात्रियों के लिए खुशखबरी रेलवे ने घटाया इन पांच एक्सप्रेस ट्रेनों का किराया

248

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे ने यात्रियों को दी एक बड़ी सौगात. जी हां, रेलवे ने 5 एक्सप्रेस ट्रेनों के किराए में भारी कटौती की है. यह कटौती 60 रूपये से लेकर 235 रुपये तक की गई है. माना यह जा रहा है रेलवे ने यह फैसला इसलिए लिया है ताकि लोग एसी कोच में सफर करने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश से ट्रेन के किराए में कमी की गई है.

 दक्ष‍िण पश्चिम रेलवे की पांच एक्सप्रेस ट्रेनों का किराया किया कम

आपको बता दें कि यह तोहफा रेलवे की तरफ से उन लोगों के लिए है जो दक्ष‍िण पश्चिम रेलवे (SWR) से गुजरने वाली 5 एक्सप्रेस ट्रेनों से यात्रा करते है. इसमें बेंगलुरु, गादग और मैसूर से निकलने वाली ट्रेनें शामिल हैं. ताकि इससे रेलवे में यात्रियों की संख्या में इजाफा किया जा सकें. इस फैसले के बाद गदग-मुंबई एक्सप्रेस का किराया 495 की जगह 435 रुपये कर तक कर दिया गया है. ये नया किराया 11 नवंबर से लागू होगा. यह कटौती महाराष्ट्र में सोलापुर तक और कर्नाटक में कलबुर्गी तक की गई है.

यह भी पढ़ें: यात्रियों के सफर को बेहतर और आरामदायक बनाने के लिए इंडियन रेलवे ने लॉन्च किये अपने दो खास ऐप

मैसूर शिर्डी एक्सप्रेस ट्रेन का किराया 495 रुपये से गिरकर 260 रुपये तक हो गया है. ये किराया मैसूर से बेंगलूर के बीच यात्रा करने वालों के लिए घटाया गया है. ये किराया 9 दिसंबर से लागू होगा. यशवंतपुर-बिकानेर एक्सप्रेस के थर्ड एसी के किराया को भी घटाया गया है. बेंगलूर और हुबली के बीच इसका किराया 735 की जगह 590 रुपये हो गया है. ये किराया 30 नवंबर से लागू हो सकता है.

वहीं यशवंतपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस के थर्ड एसी कोच का किराया 345 से घटाकर 305 कर दिया गया है. ये 22 नवंबर से लागू होंगी. दक्ष‍िण पश्च‍िम रेलवे ने बेंगलुरु की यशवंतपुर-हुबली वीकली एक्सप्रेस का किराया घटाया है. इसे 735 से घटाकर 590 रुपये कर दिया गया है.

Advertising

Advertising