India vs New Zealand 2nd T20I Live : भारत को लगा दूसरा झटका, ईशान हुए रन आउट

24
India vs New Zealand 2nd T20I Live : भारत को लगा दूसरा झटका, ईशान हुए रन आउट


India vs New Zealand 2nd T20I Live : भारत को लगा दूसरा झटका, ईशान हुए रन आउट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Score : भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर सिर्फ 99 रन ही बना सकी। भारतीय गेंदबाजों के सामने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए हैं। न्यूजीलैंड के लिए मिशेल सेंटनर ने सर्वाधिक 19 रन बनाए। न्यूजीलैंड का पहला विकेट 21 के स्कोर पर गिरा, जिसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला नियमित अंतराल पर जारी रहा। न्यूजीलैंड की आधी टीम को भारतीय स्पिनरों ने ही पवेलियन का रास्ता दिखाया। भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने सर्वाधिक दो विकेट लिए।

India vs New Zealand 2nd T20I Live Score

न्यूजीलैंड का स्कोर- 99/8 (20)

भारत- 45/1 (9)

9:26 PM गिल के आउट होने के बाद किशन और राहुल त्रिपाठी ने पारी को संभाला है। ईशान 18 और त्रिपाठी 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

9:12 PM  भारत को चौथे ओवर में सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के रूप में पहला झटका लगा है। गिल 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे। माइकल ब्रेसवेल ने उन्हें आउट किया। 

9:03 PM भारत को जीत के लिए 100 रन चाहिए। अगर भारत जीतने में कामयाब होता है, तो सीरीज बराबर कर लेगा।

8:52 PM न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में रविवार को यहां आठ विकेट पर 99 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से कप्तान मिशेल सेंटनर ने सर्वाधिक नाबाद 19 रन बनाए। भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह ने दो विकेट चटकाए।

8:37 PM दूसरे मैच में न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी ने काफी निराश किया है। टीम 19 ओवर तक 93 रन ही बना सकी है। 

8:31 PM अर्शदीप सिंह ने दूसरे मैच के अपने पहले ओवर में दो विकेट चटका दिए हैं। अर्शदीप ने सोढ़ी और लोकी को आउट किया।

8:15 PM न्यूजीलैंड ने 15 ओवर में 5 विकेट खोकर 71 रन बना लिए हैं। आखिरी ओवरों में कीवी टीम ज्यादा से ज्यादा रन बनाना चाहेगी, लेकिन ये आसान नहीं होने वाला है।

8:05 PM न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। चैपमैन रन आउट का शिकार हो गए हैं। 

7:50 PM भारत के स्पिनरों ने न्यूजीलैंड के शीर्ष क्रम को धराशायी कर दिया है। कुलदीप यादव ने डेरिल मिशेल को क्लीन बोल्ड कर दिया। वह 8 रन बनाकर आउट हुए।

7:36 PM दीपक हुड्डा ने अपने पहले ही ओवर में विकेट झटक लिया है। उन्होंने ग्लेन फिलिप्स को क्लीन बोल्ड किया। 

7:28 PM वॉशिंगटन सुंदर ने भारत को बड़ी सफलता दिलाई है। सुंदर ने कॉनवे को पवेलियन भेजा। वह 14 गेंद में 11 रन बनाकर आउट हुए।

7:19 PM युजवेद्र चहल ने भारत को पहली सफलता दिलाई है। उन्होंने फिन एलन को पवेलियन भेजा है। एलन 10 गेंद में 11 रन बनाकर आउट हुए।

7:08 PM न्यूजीलैंड की सलामी जोड़ी क्रीज पर है। फिन एलन और कॉनवे ने टीम को पिछले मैच में अच्छी शुरुआत दिलाई थी। कॉनवे ने फिफ्टी लगाई थी।

6:50 PM दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

टीमें: भारत (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल, इशान किशन (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, शिवम मावी, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलेन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), ईश सोढ़ी, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर

6:42 PM न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सेंटनर ने रविवार को भारत के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत ने एक बदलाव करते हुए उमरान मलिक की जगह युजवेंद्र चहल को अंतिम एकादश में शामिल किया है। न्यूजीलैंड ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।

6:31 PM न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। 

6:20 PM टी-20 मैच के लिहाज से इकाना का मैदान भारत के लिये अब तक भाग्यशाली रहा है। भारतीय टीम ने यहां दो टी-20 मुकाबले खेले हैं जहां उसे वेस्टइंडीज और श्रीलंका पर जीत मिली है। पिछले दिनो यहां हुई बारिश के बाद शनिवार को निकली चटक धूप मैदान पर पसरी नमी को सोखने का काम करेगी। 

6:07 PM करीब 40 हजार दर्शकों की क्षमता वाले इकाना के खूबसूरत मैदान पर होने वाले मैच के लगभग सभी टिकट बिक चुके हैं। नवाब नगरी क्रिकेट के खुमार में डूबी हुई है। पांड्या की टीम लखनऊ को जीत का तोहफा देकर सीरीज को जीवित रखना चाहेगी। 

5:55 PM भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला लखनऊ में खेला जाएगा। पहला मैच न्यूजीलैंड ने जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई है। 

5:45 PM भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरे टी20 मैच के लाइव क्रिकेट ब्लॉग में आपका स्वागत है… 



Source link