ऐसा कौन -सा मंदिर है जहां (Royal Enfield Bullet 350) की पूजा होती है?
भारत विश्वभर में अपने खूबसूरत और रहस्य से पूर्ण मंदिरों के लिए काफी प्रचलित है। इन मंदिरो से जोड़ी रहस्यमय कथा को सुनकर कोई भी हैरान रह जाएगा।
भारत विश्वभर में अपने खूबसूरत और रहस्य से पूर्ण मंदिरों के लिए काफी प्रचलित है। इन मंदिरो से जोड़ी रहस्यमय कथा को सुनकर कोई भी हैरान रह जाएगा। आपने मंदिरों में भगवान की पूजा होते तो जरूर देखा होगा लेकिन क्या आप जानते है एक ऐसा भी मंदिर है जहां ईश्वर की नहीं बल्कि रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 (Royal Enfield Bullet 350) की पूजा होती है। यह अद्भुत मंदिर है राजस्थान का ॐ बनना.

इसे अंधविस्वास कहें या कोई चमत्कार लेकिन यह सच है की राजस्थान में एक ऐसा मंदिर है जहां भगवान् का नहीं बल्कि लोग एक मोटरसाइकल की पूजा -अर्चना करते है। यह मंदिर राजस्थान के रोपर जिले में जोधपुर पाली हाइवे (NH-50) के पास पाली जिले में मौजूद है। इस मंदिर में लग श्रद्धा भाव के साथ रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 को पूजते है और मान्यता है की जो भी इस मोटरसाइकल की पूजा करता है उसकी मोनकामना पूर्ण हो जाती है। यह मंदिर ‘बुलेट बाबा’ के तौर पर भी काफी प्रख्यात है।

दरअसल राजस्थान में पाली शहर के पास चोटिला गांव में ठाकुर जोग सिंह राठौड़ के बेटे ओम सिंह राठौड़ के नाम पर इस मंदिर निर्माण किया गया था। लगभग 30 साल पहले ओम सिंह राठौड़ की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। दुर्घटना के बाद पुलिस ने शव और बाइक दोनों को अपनी कस्टडी में ले लिया लेकिन दूसरे दिन बाइक थाने से गायब हो गई थी। जब पुलिस ने बाइक की तलाश की तो वह दुर्घटना वाली जगह पर मौजूद थी।
यह भी पढ़ें : महाभारत का सबसे अभाग्य पात्र कौन है ?
बाइक को थाने लाने के बाद वह रोज इसी तरह से गायब हो घटना स्थल पर पहुंच जाती। ऐसा माने जाने लगा की इस मोटरसाइकल पर दिव्य आत्मा मौजूद है। जो फिर एक मंदिर का निर्माण किया गया और जोरों शोरों से इस मंदिर में रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 की पूजा की जाती है और ऐसा भी कहा जाता है की इस मंदिर में आये भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती है।



