बुधवार, 1 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

जानिए कौन से ऐसे देश है जहाँ नागरिकों से टैक्स वसूला नहीं जाता?

भारत में नागरिको से टैक्स वसूले जाते है और सरकार द्वारा यह बयान सामने आते है।

जानिए कौन से ऐसे देश है जहाँ नागरिकों से टैक्स वसूला नहीं जाता?

भारत में नागरिको से टैक्स वसूले जाते है और सरकार द्वारा यह बयान सामने आते है। टैक्स नागरिकों की उन्नति के लिए वसूले जा रहे है, उन्हें बेहतर शिक्षा , रोड , हेल्थ केयर सिस्टम प्रोवाइड करने में टैक्स का इस्तेमाल किया जाएगा। साथ ही आपको बताना चाहेंगे की विश्व के कई देश अपने नागरिकों से इनकम टैक्स से लेकर वैट, सर्विस टैक्स और सेल्स टैक्स से लेकर कई टैक्स सरकार वसूलती है। आप जानकर हैरान हो जायेगे की कई ऐसे देश भी है जो अपने नागरिकों से किसी भी प्रकार का टैक्स नहीं नहीं लेते है।

विज्ञापन

सऊदी अरब

आपको बताना चाहेंगे की सऊदी अरब में नागरिकों से किसी भी प्रकार का टैक्स नहीं वसूला जाता है और न ही कंपनियों के वित्‍तीय फायदे पर कोई टैक्‍स लगाया जाता है।लेकिन अपना खुद का बिज़नेस करने वाले प्रवासियों पर 20 परसेंट तक टैक्स देना पड़ता है।

बरमूडा

बरमूडा दुनिया के समृद्ध देशों में से एक है। यहाँ बड़ी तादाद में लोग घूमने आते है। यहां भी नागरिकों से किसी प्रकार का टैक्स नहीं वसूला जाता है।

image006

बहरीन

बहरीन में भी नागरिकों को आयकर वसूली नहीं होती। हालांकि यहां के नागरिकों को अपनी आय का 7 प्रतिशत हिस्सा सामाजिक सुरक्षा के तोर पर देना अनिवार्य है। यहां मकान किराए पर देने से प्राप्त आय पर टैक्स देना पड़ता है, साथ ही एंप्लायीमेंट टैक्स, स्टैम्प ड्यूटी पर और रियल एस्टेट के ट्रांसफर पर भी टैक्स लगता है.

मोनैको

मोनैको में बड़ी तादाद में कई प्रवासियों रहते है। यहां भी कोई आयकर या संपत्ति कर अदा नहीं करना पड़ता साथ ही आपको यह भी बताना चाहेंगे की यहाँ दुनिया भर के कई करोड़पति रहते है।

यह भी पढ़ें : साउथ कोरिया के ऐसे फैक्ट्स जो आपको भी डाल देंगे अचम्भे में !

120922202945 kuwait city 624x351 bbc nocredit

कुवैत

कुवैत एक ऐसा देश है जहां जीरो इनकम टैक्स का नियम है , यानि यहाँ अपने नागरिकों से किसी भी प्रकार का टैक्स नहीं वसूला जाता है। लेकिन यहां भी सामाजिक सुरक्षा में योगदान देना पड़ता है।


ओमान

ओमान में निजी आय या पूंजी पर तो कोई टैक्स नहीं लगता है लेकिन यहां लोगों को सामाजिक सुरक्षा लाभ में योगदान देना अनिवार्य है।

SS

Sadhna Sharma

साधना शर्मा News4Social की संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय खबरों और रोज़मर्रा के ताज़ा घटनाक्रम को कवर करती हैं, और मुद्दों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ध्यान देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →