करवा चौथ पर पति को पहनाएं हेलमेट- यूपी पुलिस
सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए यूपी पुलिस एक अनोखी पहल कर रही है। जी हाँ, करवा चौथ का व्रत रविवार को है, ऐसे में यूपी पुलिस ने एक योजना बनाई है।
सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए यूपी पुलिस एक अनोखी पहल कर रही है। जी हाँ, करवा चौथ का व्रत रविवार को है, ऐसे में यूपी पुलिस ने एक योजना बनाई है। आपको बता दें कि हर साल सड़क दुर्घटना को कई लोगों की जान जाती है। पुलिस और प्रशासन लोगों से तरह तरह की अपील करती हुई नजर आती है, लेकिन लोग पुलिस द्वारा की गई अपील को नजरअंदाज कर देते है। इसीलिए इस बार यूपी पुलिस ने एक अनोखा तरीका खोज निकाला है। आइये खबर पर एक नजर डालते हैं....
यूपी के मुरादाबाद इलाके के ट्रैफिक पुलिस ने इस बार महिलाओं से अपील की है कि इस करवा चौथ महिलाएं अपने पति को हेलमेट गिफ्ट दें। जी हाँ, ट्रैफिक पुलिस का ये भी कहना है कि महिलाएं इस बार अपने पति की लंबी उम्र के लिए न सिर्फ व्रत रखे बल्कि उन्हें कुछ ऐसा गिफ्ट दें, ताकि उनकी लंबी उम्र बरकरार है।
पुलिस ने जगह चस्पा किये पोस्टर....
आपको बता दें कि पुलिस अपनी इस मुहिम को सफल बनाने के लिए जगह जगह पोस्टर भी लगा रही है। पुलिस का मानना है कि इस तरह से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।
बहरहाल, यूपी पुलिस की ये पहल कितनी हद तक सफल होती है या नहीं ये तो खैर वक्त ही बताएगा।