रविवार, 5 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

दुनियाभर में सिर्फ 112 लोग ही करते हैं ये काम, जानिए क्या करना होता है

पूरे विश्व में सैकड़ों क्षेत्रों में अनगिनत लोग काम करते हैं। मगर किसी जमाने में नौकरियों के लिए कुछ गिने-चुने ही क्षेत्र होते थे, जिनमें लोग अपना करियर बनाने…

दुनियाभर में सिर्फ 112 लोग ही करते हैं ये काम, जानिए क्या करना होता है

पूरे विश्व में सैकड़ों क्षेत्रों में अनगिनत लोग काम करते हैं। मगर किसी जमाने में नौकरियों के लिए कुछ गिने-चुने ही क्षेत्र होते थे, जिनमें लोग अपना करियर बनाने के बारे में सोचते थे। मगर आज का परिवेश बदल गया है और इतना बदल गया है कि आपको जानकर हैरानी होगी कि एक ऐसा भी प्रोफेशन है, जिसमें दुनियाभर में सिर्फ 112 लोग ही काम करते हैं।

विज्ञापन

यह प्रोफेशन है पानी की टेस्टिंग का। जी हां, जिस तरह से खाना टेस्टिंग या वाइन टेस्टिंग होता है, उसी तरह से अब पानी टेस्टिंग का प्रोफेशन भी सामने आया है।

work-1

आपको बता दें कि पानी के टेस्ट भी अलग-अलग होते हैं, जिनमें हल्का, फ्रूटी, वुडी आदि टेस्ट होते हैं। द हिंदू बिजनेस लाइन की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में इस प्रोफेशन में सिर्फ एक व्यक्ति है, जिनका नाम है गणेश अय्यर। गणेश अय्यर देश के इकलौते सर्टिफाइड वाटर टेस्टर हैं। गणेश ने बताया कि आने वाले 5-10 सालों में पानी टेस्टिंग के सेक्टर में काफी डिमांड बढ़ेगी। गणेश अय्यर के अनुसार, जब वह लोगों को बताते हैं कि वह एक वाटर टेस्टर हैं तो लोग खूब हंसते हैं क्योंकि एक तरफ हमारे देश में पीने के साफ पानी की इतनी कमी है, वहीं दूसरी तरफ मैं एक वाटर टेस्टर हूं।

अय्यर बताते हैं कि इस सर्टिफिकेट के बारे में उन्होंने साल 2010 में पहली बार सुना था। इसके बाद उन्होंने जर्मनी के एक इंस्टीट्यूट Doemens Academy in Graefelfing, जर्मनी से सर्टिफिकेट कोर्स किया। गणेश अय्यर का मानें तो पानी की अलग-अलग पहचान होती है और वह अपने आप यूनिक होता है। इसके फायदे और टेस्ट भी अलग होते हैं। गणेश का कहना है कि आने वाले दिनों में रेस्टोरेंट बिजनेस में इस प्रोफेशन की काफी अहमियत होगी। गणेश अय्यर बेवरेज कंपनी Veen के भारत और भारतीय उपमहाद्वीप के ऑपरेशन निदेशक हैं।

ये भी पढ़ें : इमरान की पार्टी के पूर्व विधायक ने खोली पाकिस्तान की पोल, बयां की दास्तां

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →