रविवार, 12 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

नोएडा में नौकरी का झांसा देकर किया महिला का बलात्कार

नोएडा में 45 वर्षीय आईआईटी के एक असिस्टेंट प्रोफेसर को अपनी 35 वर्षीय पूर्व छात्रा के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है.

नोएडा में नौकरी का झांसा देकर किया महिला का बलात्कार

नोएडा में 45 वर्षीय आईआईटी के एक असिस्टेंट प्रोफेसर को अपनी 35 वर्षीय पूर्व छात्रा के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को नोएडा में मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

विज्ञापन


पुलिस का कहना है महिला की शिकायत पर आरोपी को पकड़ा गया है, साथ ही कहा कि आरोपी ने महिला के साथ जबरन बलात्कार किया है. वहीं महिला से पूछताछ में पता चला है कि वह उसकी पूर्व छात्रा रह चुकी थी. महिला ने पुलिस को ये भी बताया है कि वह राजस्थान की रहने वाली है. जहां का आरोपी प्रोफेसर भी है.

imgpsh fullsize anim 1 2


बता दें कि महिला ने इस बात का भी खुलासा किया कि अच्छे नंबरो का लालच देकर यह आरोपी छात्राओं के साथ यौन शोषण किया करता था. इस बात का खुलासा तब हुआ जब महिला ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज की.


शिकायत दर्ज होने के तुंरत ही बाद पुलिस ने आगे कि कार्यवाही करना शुरू कर दिया था. महिला ने दावा किया कि वह साल 2000 से आरोपी को जानती है, क्योंकि उसने उसे कोटा की एक कोचिंग में साल 2000-2001 के दौरान गणित पढ़ाया था. बाद में महिला अपनी शादी के बाद दिल्ली चली गई. प्रोफेसर ने महिला को नौकरी देने के बहाने अपने कमरे में बुलाया था. जब महिला वहां पहुंची तो जबरन महिला का यौन शोषण किया

यह भी पढ़ें : अलीगढ मर्डर केस : 10 हज़ार रूपये उधार की वजह से हुई है मासूम बच्ची की हत्या


फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ बलात्कार से संबधित आईपीसी की धारा 376 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है और महिला की मेडिकल जांच करवाई गई है.

विषयदिल्ली
PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →