शनिवार, 8 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

कांग्रेस के 40 से ज्यादा सीट आने पर क्या मोदी फांसी लगायेंगे : खड़गे

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खडगे ने रविवार को एक रैली को संबोधित करते हुए विवाद खड़ा कर दिया.

कांग्रेस के 40 से ज्यादा सीट आने पर क्या मोदी फांसी लगायेंगे : खड़गे

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खडगे ने रविवार को एक रैली को संबोधित करते हुए विवाद खड़ा कर दिया. उन्होंने कहा कि अगर लोकसभा चुनावों में 40 से कम सीट मिलने का मोदी का आंकलन गलत साबित हुआ तो क्या वे दिल्ली के विजय चौक में फांसी लगा लेंगे?

विज्ञापन

कर्नाटक के चिंचौली में विधानसभा उपचुनाव के लिए रैली को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खडगे ने यह विवादित बयान दिया. उन्होंने आगे कहा कि यहाँ बैठे लोग इस देश का भविष्य लिखने जा रहे हैं, सुभाष और हमारा भविष्य आपने हाथो में है, उनके(भाजपा और मोदी) हाथो में नहीं. मालूम हो कि मल्लिकार्जुन खडगे यहाँ पर कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष राठौर के समर्थन में रैली को संबोधित कर रहे थे.

mallikarjun khadge PM modi

भाजपा की वरिष्ट नेता शोभा करंदलाजे ने इस बयान पर मल्लिकार्जुन खडगे से माफी की मांग की है और कहा कि इतने वरिष्ठ नेता से इस तरह की अशोभनीय टिप्पणी की उम्मीद नहीं थी.

इससे पहले भी मल्लिकार्जुन खडगे ने नरेंद्र मोदी के उपर विवादित बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि मोदी खुद को तो पिछड़ी जाति का बताते हैं लेकिन वह केवल धनवानों की मदद कर रहे हैं. उनके इस बयान के बाद भी काफी बवाल मच गया था.

S

Shekhar

शेखर News4Social के राजनीतिक संवाददाता हैं। वे चुनाव, राजनीति और राष्ट्रीय घटनाक्रम पर रिपोर्ट करते हैं, और विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →