शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

पत्नी की अश्लील वीडियो बनाकर दोस्तों को दिखाता था पति, पीड़िता पहुंची थाने

इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक चेहरा उत्तर प्रदेश से सामने आया है। जहां एक ने अपनी ही पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर उसे दोस्तों और परिवार के लोगों को दिखाया।

पत्नी की अश्लील वीडियो बनाकर दोस्तों को दिखाता था पति, पीड़िता पहुंची थाने

इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक चेहरा उत्तर प्रदेश से सामने आया है। जहां एक ने अपनी ही पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर उसे दोस्तों और परिवार के लोगों को दिखाया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

दरअसल, ताजा मामला आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र के एक इलाके का है। यहां रहने वाली पीड़िता किसी और से नहीं बल्कि अपने ही पति से परेशान है। बता दें कि पीड़िता का विवाह 8 साल पहले ताजगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक से हुआ। महिला की ढाई साल की एक बच्ची भी है। पीड़िता का आरोप है कि पति ने जूस में नशीले पदार्थ का सेवन करा दिया और उसके बाद में उसका अश्लील वीडियो बनाकर परिवार, दोस्त और कई व्हॉट्सऐप ग्रुप पर वायरल कर दिया। 1 मिनट 59 सेकेंड की यह वीडियो आगरा शहर में तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पीड़िता नग्न अवस्था और बेहोशी की अवस्था में दिखाई दे रही है।

पीड़िता ने पति के खिलाफ थाना ताजगंज पुलिस को अश्लील वीडियो बनाकर व्हॉट्सऐप ग्रुप पर वायरल करने के साथ-साथ गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। पीड़िता की तहरीर पर थाना ताजगंज पुलिस को सीओ सदर विकास जायसवाल ने निर्देश दिए हैं। इस मामले में पुलिस अब जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें : दिल्ली महिला आयोग ने वेश्यावृत्ति में फंसी लड़की की इस तरह की मदद

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →