मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

अपनी बीवी से धंधा कराने की जिद पर था पति, घर पर कुछ लोगों को लाया, संबंध बनाने से किया इंकार तो दे दिया तलाक

एक शौहर इंसानियत के पैमाने पर इतना गिर गया कि उसने अपनी पत्नी से वेश्यावृत्ति करने को कहा।

अपनी बीवी से धंधा कराने की जिद पर था पति, घर पर कुछ लोगों को लाया, संबंध बनाने से किया इंकार तो दे दिया तलाक

एक शौहर इंसानियत के पैमाने पर इतना गिर गया कि उसने अपनी पत्नी से वेश्यावृत्ति करने को कहा। वह पति अपने ही घर में कुछ लोगों को पत्नी के साथ संबंध बनाने के लिए ले आया। पूरा मामला उत्तर प्रदेश का है।

विज्ञापन

केन्द्र सरकार ने तीन तलाक जैसी कुप्रथा को खत्म कर मुस्लिम महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए कानून बना दिया है, लेकिन कानून होने बावजूद कुछ पति बाज़ नहीं आ रहे हैं। दरअसल, उत्तर प्रदेश के हापुड़ से ताजा मामला सामने आया है। जहां एक महिला को तीन तलाक बोलकर उसके पति ने उसे घर से निकाल दिया व उसके बच्चों को छीन लिया। इस प्रकरण के बाद पीड़िता अपने परिवार के पास पहुंची और आपबीती सुनाई। बता दें कि शौहर की अपनी पत्नी को तलाक देने की वजह हैरान करने वाली है।

तीन तलाक का दंश झेल चुकी पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 14 साल पहले थाना सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। पीड़िता ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि वह पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता था और वेश्यावृति का काम कर पैसे कमाने के लिए बोलता था। पीड़िता इस बात का विरोध करती थी तो पति आए दिन उसको पीटता था। एक दिन पीड़िता का पति कुछ लोगों को घर पर लाया और बीवी से शारीरिक संबंध बनाने को बोला जिसका उसने विरोध किया और संबंध बनाने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पति जुल्फीकार ने पीड़िता को गालियां दीं और कहा कि जैसा हम कहेंगे वैसा ही तुझे करना होगा।

  • police officer

इन सबके बाद एक दिन पति ने उसके साथ एक बार फिर से मारपीट की और उससे दो बच्चों को छीन लिया। शौहर यहीं नहीं रूका, उसने पत्नी को तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। उस दिन से पीड़िता बच्चों को लेने के लिए घर के चक्कर काट रही है, लेकिन बच्चों को आरोपी पति ने मिलने तक नहीं दिया। पीड़िता ने सिंभावली थाने में जाकर चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें : फोटोग्राफर ने शादी का झांसा देकर हरियाणवी मॉडल के साथ की घटिया हरकत

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →