जादू एक प्रदर्शन कला है जोकि हाथ की सफाई से लोगों को बेवकूफ बनाया जाता है. हालांकि इस बात को कोई भी नही जानता है कि यह जादू कैसे किया जाता है. और यह कितना सच होता है या फिर ये जादू लोगों को बेवकूफ बनाने का एक जरिया है. ऐसा भी कहा जाता है कि जादूगर अपने जादू के द्वारा प्राकृतिक साधनों का उपयोग करते है. यह एक भ्रम जाल कहा जाता है. जादू को दर्शकों का एक मनोरंजन पात्र कहा जाता है और ऐसे करतबों को जादुई हाथ की सफाई, प्रभाव या फिर भ्रम जाल कहा जाता है. जिसे जादूगर इसे मंच पर दिखाकर लोगों को प्रभावित करते है.
वह व्यक्ति जो ऐसे भ्रम जालों का प्रदर्शन करता है, कुछ कलाकारों को उनके द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले जादुई प्रभावों के प्रकार को प्रतिबिंबित करते नामों से भी पुकारा जाता है, जैसे मायावी, बाजीगर, या फिर बच निकलनेवाला कलाकार.
यहां पर हम बात कर रहे है कलर्स चैनल पर आने वाले पॉप्युलर रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ की जिसके लाखों लोग दिवाने है. इस शो सीजन 8 में विजेता रह चुके जावेद खान जिन्होंने अपने जादू से इस शो का ताज अपने नाम किया था.
वैसे तो इस शो मे कई लोग ऐसा जादू करते है और लोगों उन्हें काफी पसंद भी करते है, लेकिन विजेता हर कोई नही बन पाता है. बता दें कि इस शो में लोगों और जजों पर जावेद का जादू खूब छाया हुआ था. यह बता पाना तो काफी मुश्किल होगा कि यह सही में जादू था या फिर कोई धोखा. लेकिन जिस तरह से जावेद इस शो में अपने जादू को दिखा रहे थे. उससे यह अंदाजा ही लगाया जा सकता है कि यह हाथ की सफाई हो सकती है जिससे लोगों को बखूवी बेवकूफ बनाया जा सकता है.
यह भी पढ़ें : इस ट्रिक्स से आप WhatsApp कॉल कर सकते हैं रिकॉर्ड
एक जादूगर को जादू करने के लिए जादू को सिखना पड़ता है. यह बात एक इंटरव्यू के दौरान खुद जावेद खान ने बताई थी. जिसमें उन्होंने यह कहा था कि उन्होंने भी इसे इंटरनेट के जरिए सिखा था.














