शुक्रवार, 26 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

भारत में आम लोगों के लिए कोरोना वैक्सीन की कीमत कितनी होगी?

सरकार ने घोषणा की है कि 10 हजार सरकारी केंद्रों और 20 हजार से अधिक प्राइवेट केंद्रों पर टीकाकरण होगा।

भारत में आम लोगों के लिए कोरोना वैक्सीन की कीमत कितनी होगी?

सरकार ने घोषणा की है कि 10 हजार सरकारी केंद्रों और 20 हजार से अधिक प्राइवेट केंद्रों पर टीकाकरण होगा। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के अनुसार सरकारी केंद्रों पर मुफ्त में टीका लगेगा, जबकि प्राइवेट केंद्रों या अस्पतालों से टीका लगवाने पर आपको वैक्सीन की कीमत चुकानी होगी। वैसे तो अभी स्वास्थ्य मंत्रालय ने टीके के कीमत तय नहीं की है, लेकिन पिछले दिनों में आई कीमतों की खबरों के हिसाब से कुछ अनुमान तो लगाया ही जा सकता है।

विज्ञापन

सरकार ने घोषणा कर दी है कि 1 मार्च से कोरोना टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण शुरू होगा। इसमें 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन दी जाएगी। जावड़ेकर के अनुसार ऐसे लोगों की संख्या 10 करोड़ से भी अधिक है। वहीं इस चरण में 45 साल से अधिक की उम्र के उन लोगों को भी शामिल किया जाएगा, जिन्हें को-मॉर्बिडिटीज है। यानी जिन्हें पहले से ही एक या एक से अधिक गंभीर बीमारियां हैं। अब सवाल ये उठता है कि आखिर इसके लिए कितनी कीमत चुकानी होगी। आइए जानते हैं।

corona non fiii 2

सबसे पहले ये जान लीजिए कि कोरोना की दो वैक्सीन को इजाजत मिली हुई है, एक है एस्ट्राजेनेका की कोविशील्ड और दूसरी है भारत बायोटेक की कोवैक्सीन। कोविशील्ड सरकार को 200-210 रुपये प्रति डोज के हिसाब से मिल सकती है, जबकि कोवैक्सीन पर सरकार का खर्च 300 रुपये तक पहुंच सकता है। सीरम इंस्टीट्यूट ने 10 करोड़ डोज सरकार को 200 रुपये के भाव से देने की बात भी कही थी। अब सवाल है कि निजी केंद्रों पर इसकी कीमत कितनी हो सकती है।

corona price non

अनुमान लगाया जा रहा है कि आम आदमी को किसी निजी अस्पताल से टीकाकरण करवाने में करीब 400-500 रुपये प्रति डोज चुकाने पड़ सकते हैं। वहीं मुमकिन है कि कुछ अस्पतालों में ये कीमत 1000 रुपये तक भी हो। दरअसल, सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला पहले ही कह चुके हैं कि शुरुआती 10 करोड़ डोज के बाद वह प्राइवेट मार्केट में कोरोना वैक्सीन को 1000 रुपये प्रति डोज के हिसाब से बेचेंगे।

यह भी पढ़े:वृश्चिक राशि को सबसे शक्तिशाली राशि क्यों माना जाता है?

S

Shashwat

शशवत News4Social के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय घटनाक्रम, ताज़ा समाचार और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जटिल जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →