वृश्चिक राशि कुछ ज्योतिषी आपको एक अंतर्मुखी स्त्री चिह्न मानते हैं | हालांकि, आपकी प्रकृति भी विविध हैं | और जैसे जैसे आप बड़े होते जाते हैं, आपकी प्रकृति विकसित और उच्च स्तर को छूने वाली बन जाती हैं | आपके आस पास रहना एक दिलचस्प अनुभव हो सकता हैं पर साथ ही साथ यह खतरनाक भी हो सकता हैं | कुछ ज्योतिषी आपकी राशि को तीन प्रकार से वर्गीकृत करते हैं .
आप बड़े साहसिक हो सकते हैं और जो सामने हैं उसके बजाय पीछे क्या छिपा हैं यह जानने को ज्यादा उत्सुक रहते हैं | आप बहुत शक्तिशाली हैं और सिर पर बड़ी समस्या आने से डरते नहीं हैं |ग्रह के रूप में, प्लूटो तीव्र और शक्तिशाली है, और ऐसी चीजो की व्याख्या करता हैं जो आपके समझ के परे हैं | इसके छिपे हुए तरंगो से चमत्कारी परिवर्तन आ सकता हैं |
यह छिपी शक्ति का एक घर हैं |इसमे यौन मुद्दे भी शामिल हैं, जिसमे ये आम तौर पर किसी अन्य व्यक्ति को भी शामिल कर सकते हैं | मृत्यु – यह अंतिम परिवर्तन के बारे में भी हो सकता हैं लेकिन जरूरी नहीं कि आपकी अपनी खुद की मृत्यु के बारे में हो |
आपके लिए यह भविष्यवाणी करना कि आप किसी स्थिति में कैसी प्रतिक्रिया देंगे हमेशा से ही मुश्किल रहा हैं | इसके अलावा,जिस तऱह सागर अपनी गहराई में अनन्त रहस्य समेटे रहता हैं उसी तरह आपकी भी रहस्यमय आभा होती हैं |
शक्ति
आपका व्यक्तित्व चुंबकीय हैं | आपके आकर्षण की वजह से लोग आपको मुड़ मुड़ कर देखते हैं |आप बुद्धिमान और मनोरंजक वक्ता हैं, और यह आपके लिए आसान है कि आप दूसरों का आकर्षित कर लें | लोगो को आपके संग आनंद आता हैं |
आपकी सबसे बड़ी कमजोरी यह हैं कि आपके अन्दर साहस का भंडार छिपा होने के बावजूद, आप सीधा हमला करने से बचते हैं | बल्कि आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए व्यापक और चालाक योजनाएं बनाते हैं |
यह भी पढ़े:भारत में महिलाओं के क़ानूनी अधिकार क्या हैं?