शनिवार, 11 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

Fatty Liver रोग कैसे शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है?

अधिक उम्र के लोगों में फैटी लिवर की समस्या काफी देखी जाती है। इस रोग ग्रसित लोगों की मृत्यु का दर भी काफी अधिक दर से बढ़ रहा है।

Fatty Liver रोग कैसे शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है?

अधिक उम्र के लोगों में फैटी लिवर की समस्या काफी देखी जाती है। इस रोग ग्रसित लोगों की मृत्यु का दर भी काफी अधिक दर से बढ़ रहा है। आपको बता दे की जब हमारे शरीर में अधिक फैट का उत्पादन होता है या हमारा शरीर कुशलता से पर्याप्त रूप में फैट्स को मेटाबोलाइज़ नहीं कर पाता, तब फैटी लिवर की समस्या उत्पन्न होती है|

विज्ञापन
ft 5044872 835x547 m

यह भी पढ़ें : क्या कम तापमान में कोरोना वायरस ज्यादा फैलता है ?

जब कोई व्यक्ति किओसी आहार का सेवन करता है तो उसे पचाने के बाद उसमें से पोषक तत्त्वों को पूरे शरीर में पहुंचाने का काम लिवर करता है। यह अंग शरीर से विषैले तत्त्वों को बाहर निकालता है। साथ ही यहां ऐसे पदार्थ मौजूद हैं जो शरीर में एल्बुमिन, प्रोटीन व खून का थक्का बनाने वाले तत्त्वों के निर्माण में सहायक हैं। लिवर के बिना शरीर में रक्त का संचार भी किसी प्रकार से संभव नहीं है। इस रोग से ग्रसित होने के कई कारण हो सकते है मोटापा, हाई ब्लड शुगर, इंसुलिन रेज़िस्टेंस, रिफाइंड कार्ब्स का अधिक सेवन या फिर चीनीयुक्त पदार्थों का अधिक सेवन करने से फैटी लिवर की शिकायत हो सकती है।

main qimg 3b525f6f1c21bda8c9bdc47a5418ecdb 1

अगर समय रहते इस रोग का इलाज नहीं किया गया तो यह घातक रूप ले सकता है और इससे जान भी जा सकती है। डॉक्टर की सलाह से और प्रॉपर मेडिकेशन से इस बीमारी से निजात पाया जा सकता है या काफी हद तक इसे कम भी किया जा सकता है। अगर खुद को इस घातक बीमारी से बचना है तो शराब का सेवन कम करें या फिर कार्ब्स, और विशेष रूप से रिफाइंड कार्ब्स, तले हुई चीजें, वाइट ब्रेड, ज्यादा नमक, रेड मीट का सेवन से बचें। इसी के के साथ प्रतिदिन योग करें और मॉर्निंग वॉक पर जाए इससे आपको काफी फायदा पहुंचेगा इस बीमारी को मात देने में।

SS

Sadhna Sharma

साधना शर्मा News4Social की संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय खबरों और रोज़मर्रा के ताज़ा घटनाक्रम को कवर करती हैं, और मुद्दों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ध्यान देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →