मंगलवार, 14 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

जानिए गुरूवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ ?

दिनांक 19 मार्च 2020 गुरुवार- चैत्र मास कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि कल शुक्रवार सुबह सूर्योदय से पहले 05/59 बजे तक रहेगी फिर द्वादशी तिथि शुरू होगी- उतराषाढा…

जानिए गुरूवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ ?

दिनांक 19 मार्च 2020 गुरुवार- चैत्र मास कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि कल शुक्रवार सुबह सूर्योदय से पहले 05/59 बजे तक रहेगी फिर द्वादशी तिथि शुरू होगी- उतराषाढा नक्षत्र दोपहर 02/50 बजे तक रहेगा फिर श्रवण नक्षत्र शुरू होगा- चंद्रमा दिनरात मकर राशी में गौचर करता रहेगा- आज का राहुकाल दोपहर 02/16 बजे से 03/45 बजे तक रहेगा- आज गुरुवार को दक्षिण दिशा में दिशाशुल रहता है-

विज्ञापन

मेष- आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा | आसनी से काम बनेगे | कार्य व्यवस्था में सुधार करने की गुन्जाईस हो तो आज कर सकते है और आज अपने काम का विस्तार कर सकते है और नए काम की भूमिका बना सकते है | आय के रस्ते खुलेगे |

वृषभ- आपके लिए दिन पक्ष की गौचर का है | दिनभर आप काफी व्यस्त रहेगे और आपके पास काम की अधिकता रहेगी | अब आपका भाग्य काफी सहयोग करेगा इसलिए पुराने रुके अटके काम वापस शुरू करे जल्दी ही बन जायेगे |

मिथुन- आपके लिए अभी समय विपरीत बना रहेगा | मानसिक कलेश या कोई अज्ञात भय आज के दिन आपके मन में चिंता का कारन बना रहेगा | कल दोपहर तक स्थातिया विर्पित रहेगी लेकिन आगे फिर आपके पक्ष के गौचर होने से लाभ मिलना शुरू हो जायेगा |

imgpsh fullsize anim 24 10

कर्क- आपके लिए आज का दिन अच्छा बीतेगा | प्रेम प्यार में मन लगा रहेगा | विपरीतलिंगी से सम्पर्क बनेगे और आपका ध्यान उधर ही आकर्षित रहेगा | आज आपका जीवनसाथी कई प्रकार से आपके सामने प्रेम प्रदर्शन कर सकटा है |

सिंह- आपके लिए आज का दिन साधारण गौचर वाला रहेगा | अभी मन में कई प्रकार के विचारों से आपको द्वन्द करना पड़ेगा भविष्य की कोई चिंता आज आपके मन में चिंता बढ़ा सकती है | आज बस अपने रूटीन के काम करे तो आगे इसका लाभ मिल जायेगा |

कन्या- आपके लिए दिन अच्छा है शुभ है और शुभ समाचार प्राप्ति का दिन है कोई भी काम आपके लिए आसानी से बनाने में आपको परिवार का और मित्रो का साथ मिल जायेगा | आपको किसी नए काम में रूचि बढ़ेगी जिसको आगे आप शुरू कर सकेगे |

तुला- आपके लिए दिन अच्छा भी और कुछ कुछ निराशा वाला भी है | कुल मिलाकर आज आप देख्भालकर काम करे और बिना सोचे समझे अगर कोई काम करेगे तो लाभ मिलने में देरी हो सकती है | किसी भी खास कार्य को खुद ही करे किसी के भरोसे न रहे |

वृश्चिक- आपके लिए दिन शानदार है सब प्रकार से गौचर आदि पक्ष के बने हुए है इसलिए आज आपकी मेहनत अब रंग लाएगी और लाभ के अनेक अवसर पैदा करेगी | संकट के बादल छंटते हुए लगेगे और साथी मित्र आदि भी अब सहयोग करेगे |

Sadhna14dfr

धनु- आपके लिए आज का दिन अच्छा है | शुभ संकेतो की प्राप्ति हो रही है जिनसे यह अनुमान लगाया जा सकता है की जल्दी ही आपको कोई अतिरिक्त लाभ मिलने वाला है | आज हर काम पूरी लग्न और इम्मंदार्दारी से करेगे तो अच्छा रहेगा |

मकर- आपके लिए राशी का चंद्रमा बहुत कुछ अच्छा और पक्ष का बना हुआ है | कोई नया अनुभव मिल सकता है या कोई पुरानी योजना आज सफल हो सकती है | आज कोई शुभ समाचार मिलने के योग बने हुए है | पार्टी आदि में शामिल हो सकते है |

कुम्भ- आपके लिए समय मिला जुला रहेगा | आज आपको कोई गलत सलाह देकर अपने लक्ष्य से भटकाने की कोशिश कर सकता है इसलिए आज सुने सबकी लेकिन काम वाही करे जो सही हो | धनहानि होने के योग है और बहस बाजी से आज बचना पड़ेगा |

यह भी पढ़ें :सवाल 149: भगवान शिव को बेल पत्र क्यों अर्पित किए जाते हैं ?

मीन- आपके लिए दिन अच्छा रहेगा खासकर के आज व्यापारी वर्ग अपने लाभ को समय पर प्राप्त करनेमे सफल हो जायेगे और पारिवारिक माहोल भी पक्ष का रहेगा | आज धार्मिक या किसी शुभ काम में शामिल हो सकते है | शुभ समाचार भी मिलने के योग है |

SS

Sadhna Sharma

साधना शर्मा News4Social की संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय खबरों और रोज़मर्रा के ताज़ा घटनाक्रम को कवर करती हैं, और मुद्दों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ध्यान देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →