बुधवार, 24 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

किन्नरों की गुंडागर्दी, नेग के लिए बच्चे के बाप को ही मार डाला

गुजरात के सूरत शहर में एक ऐसी घटना हुई है जिसे सुनकर सब स्तब्ध हैं। यहाँ पर एक परिवार में बच्चा हुआ था।

किन्नरों की गुंडागर्दी, नेग के लिए बच्चे के बाप को ही मार डाला

गुजरात के सूरत शहर में एक ऐसी घटना हुई है जिसे सुनकर सब स्तब्ध हैं। यहाँ पर एक परिवार में बच्चा हुआ था। बख्शीस लेने पहुंचे किन्नरों ने परिवार के साथ जो किया वो चौकाने वाला था। आइये इस बारें में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन

दरअसल मामला यह था कि गहरीलाल खटिक नाम के व्यक्ति के घर में एक बेटे का जन्म हुआ था। गहरीलाल खटिक की दो बेटियां पहले से ही हैं। किन्नर अपना नेग लेने खटिक के घर पर पहुचें। किन्नरों ने खटिक से 11,000 रुपये मांगे। जब गहरीलाल इतने रुपये नहीं दे पाया तो किन्नरों ने उसका सिर दीवार से दें मारा जिससे गहरीलाल को चोटें आयी। किन्नर भी वहां से फरार हो गए। बेटे के जन्म की खुशी में तीन किन्नर नेग लेने पहुंचे थे। पड़ोसियों ने गहरीलाल को लेकर अस्पताल गए। जहाँ गहरीलाल की मृत्यु हो गयी।

आपको बता दें कि गहरीलाल पहले 21,00 रुपये देने के लिए राजी थे। लेकिन किन्नरों द्वारा खुद के कपड़े फाड़े जाने और उत्पात मचाने के बाद वह पड़ोसियों से 7,000 रुपये मांग के लाये। लेकिन किन्नर फिर भी न माने। गुस्से में उन्होंने गहरीलाल का सिर दीवार पर दे मारा। जिससे गहरीलाल की मौत हो गयी। इस तरह बेटे के पैदा होने की ख़ुशी परिवार में गम में बदल गयी।

आपको बता दें कि गहरीलाल एक मजदूर हैं वह मजदूरी करके अपना पेट पालते है। उनके लिए 11,000 रुपये देना उनके बस के बाहर था। वह खुद सूरत शहर के गोड़ादरा इलाके में स्थित मानसरोवर सोसाइटी में किराए के घर में रहते हैं।

यह भी पढ़ें: कानून की छात्रा ने कहा, “चिन्मयानंद ने एक साल तक मेरा रेप किया”

गहरीलाल की मौत होने के बाद परिवार में किन्नरों की गुंडागर्दी के खिलाफ सूरत के लिंबायत थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मिली ख़बरों के मुताबिक पुलिस ने तीनो किन्नरों को गिरफ्तार कर लिया है।

विषयगुजरात
PV

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →