मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

बॉयफ्रेंड पर गर्लफ्रेंड को आया इतना गुस्सा कि सर पर फोड़ दिया लैपटॉप

एक गुस्साई गर्लफ्रेंड ने अपने बॉयफ्रेंड के सर पर लैपटॉप फोड़ दिया है। इसका कारण यह था बॉयफ्रेंड किसी और लड़की को देख रहा था। यह वाक़या एक फ्लाइट में हुआ।

बॉयफ्रेंड पर गर्लफ्रेंड को आया इतना गुस्सा कि सर पर फोड़ दिया लैपटॉप

एक गुस्साई गर्लफ्रेंड ने अपने बॉयफ्रेंड के सर पर लैपटॉप फोड़ दिया है। इसका कारण यह था बॉयफ्रेंड किसी और लड़की को देख रहा था। यह वाक़या एक फ्लाइट में हुआ। यह फ्लाइट अमेरिका के मियामी से लांस एंजिलिस जा रही थी। आइये जानते है पूरा मामला-

विज्ञापन

आपको बता दें कि फ्लाइट यात्रियों से खचाखच भरी थी। एक प्रेमी जोड़ा एक हवाई जहाज में जा रहे थे। एक साथ बैठने के दौरान उनके बीच बहस शुरू हो गई। पता चला महिला के साथ का आदमी एक लड़की को ताड़ रहा था। यही बात उसकी गर्लफ्रेंड को अखरी। उसने फ्लाइट में अपने बॉयफ्रेंड से लड़ाई करनी शुरू कर दी। महिला इतनी गुस्से में थी कि उसने बॉयफ्रेंड के सर पर लैपटॉप फोड़ दिया। गनीमत यह रही कि बॉयफ्रेंड को ज्यादा चोट नहीं आयी।

https://twitter.com/juliascorupco/status/1153149067465113601

इस वाक़ये को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला अपने प्रेमी पर चिल्लाते हुए कह रही है तुम किसी और लड़की को ताड़ने की कोशिश कर रहे हो। महिला ने बॉयफ्रेंड को अंग्रेजी में गाली भी दी। महिला का नाम मैकलेमोर है।

बाद में उसने लड़ाई शुरू करने के लिए अपने प्रेमी को दोषी ठहराया। हालांकि महिला ने अपने प्रेमी के बिना कहीं भी जाने से इनकार कर दिया। बाद में दोनों को उस फ्लाइट से उतार दिया गया।

उसी फ्लाइट में सफर कर रही एक अन्य महिला ने दोनों का वीडिओ बनाकर ट्विटर पर शेयर कर दिया। उसने वीडियो में कैप्शन लिखा, "hot girl summer has been postponed until further notice", इस वीडियो को अबतक 90,000 से ज्यादा लाइक्स और 29,000 रीट्वीटमिल चुके हैं।

यह भी पढ़ें: 24 साल से धरने पर बैठा था शख्स, ख़त्म करने पर अभी भी नहीं है ख़ुश

वीडियो को ट्वीट करने वाली महिला ने पुष्टि की है कि आक्रामक महिला को गिरफ्तार कर लिया गया था। मियामी पुलिस विभाग का कहना है कि आदमी को अमेरिकन एयरलाइंस द्वारा बाद में दुबारा उड़ान के लिए अनुमति दे दी गयी। लेकिन अभी भी यह अनिश्चित है कि एयरलाइन मैकलेमोर को फिर से फ्लाइट में चढ़ने की इजाजत दी है कि नहीं।

PV

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →