Advertising
Home Breaking News Hindi ग्रेटर नोएडा में गिरीं दो इमारतें, तीन लोगों की मौत कुछ लोग...
Advertising
<

ग्रेटर नोएडा में गिरीं दो इमारतें, तीन लोगों की मौत कुछ लोग घायल

206

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी में देर रात दो इमारतें भरभराकर गिर गई. बीते दिन देर रात 4 मंजिला और निर्माणाधीन 6 मंजिला की एक इमारत गिरने से आस-पास हलचल सी मच गई. 4 मंजिला इमारत में कई परिवार रह रहे थे जबकि निर्माणाधीन बिल्डिंग में कई मजदूर मौजूद थे. दोनों इमारतों में पचास से अधिक लोगों के फंसे होने की आशंका है. जैसे इस घटना के बारे में पुलिस प्रशासन को पता चला तो मौके पर पहुंचकर पूरी टीम बचाव और राहत कार्य में जुट गई. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई.

बता दें जैसे इस घटना कि जानकारी सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मिली तो उन्होंने डीजीपी ओपी सिंह से हालात पर बातचीत की है. डीजीपी के मुताबिक, एनडीआरएफ की टीम, जिला प्रशासन, पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है, और राहत कार्य में जुटी हुई है. दरअसल, मलबा अधिक होने से कितने लोगों इसमें फंसे है उनका अनुमान लगाना थोड़ा मुश्किल है. आपको बता दें कि यह हादसा रात के करीब 9 बजे हुआ है. संकरी गली होने के कारण एनडीआरएफ की टीम और ऐम्बुलेंस को पहुंचने में काफी दिक्कत आई है. काफी मशक्कत के बाद एक जीसीबी और ऐम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंच सकी है.

यह पर बड़ी संख्या में अवैध निर्माण का काम भी होता था

इस जमीन का अधिग्रहण ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने किया है. इसके विरोध में ग्रामीण लोगों ने कोर्ट का दरवाजा तक खटखटाया था. सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद शाहबेरी का जमीन अधिग्रहण रद्द कर दिया गया था. जिसके कारण बिल्डरों को अपने प्रॉजेक्ट शिफ्ट करने पड़े थे. बहरहाल ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने इस जगह में निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है. बता दें कि यह पर बड़ी संख्या में अवैध निर्माण का काम भी हो रहा है. यहां पर किसानों से उनकी जमीन लेकर कई मंजिला इमारतें बना दी गई है, और इन पर फ्लैट बनाकर लोगों को बेचा तक गया है. इस जगह फ्रॉड के कई मामले सामने आए है. वहीं किसानों ने अभी तक ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी को मुआवजा तक वापिस नहीं किया है.

मानकों का किया गया उल्लंघन

जानकारी के अनुसार, ऐसा बताया गया है कि इस जमीन पर कॉलोनाइजर ने अवैध बिल्डिंग का निर्माण करवाया था. जिस दौरान सुरक्षा के नियमों को भी ध्यान में नहीं रखा गया था. इसमें घाटिय सामग्री लगाई गई और मानकों का भी पूरी तरह से उल्लघंन किया गया.

 

Advertising
Advertising