रविवार, 12 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

राजीव गाँधी की 28वीं पुण्यतिथि आज, मोदी समेत राहुल-प्रियंका ने दी श्रद्धांजलि

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की आज 28वीं पुण्यतिथि है. मालूम हो कि आज के ही दिन एक आत्मघाती हमले में राजीव गाँधी की मौत हो गयी थी.

राजीव गाँधी की 28वीं पुण्यतिथि आज, मोदी समेत राहुल-प्रियंका ने दी श्रद्धांजलि

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की आज 28वीं पुण्यतिथि है. मालूम हो कि आज के ही दिन एक आत्मघाती हमले में राजीव गाँधी की मौत हो गयी थी. आज इस मौके पर दिल्ली स्थित राजघाट के पास ‘वीर भूमि’ जो कि उनका समाधी स्थल है, पर उनकी पत्नी सोनिया गाँधी, बेटे राहुल गाँधी, बेटी प्रियंका गाँधी ने परिवार समेत आकर यहाँ पर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की.

विज्ञापन

मालूम हो कि इस अवसर पर नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट करके पूर्व प्रधानमन्त्री को श्रद्धासुमन अर्पित किये हैं. इसके अलावा पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित समेत राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी पहुंचे.

PM Modi Tweet

आपको बता दें कि भारत के छठवें प्रधानमन्त्री राजीव गाँधी की हत्या के आज 28 बरस पूरे हो गये. आज ही के दिन तमिलनाडु के पेरम्बदूर में उन्हें उस वक़्त बम से उड़ा दिया गया था जब वो चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए जा रहे थे.

असल में एक आत्मघाती हमलावर जिसका नाम धनु बताया जाता है ने पहले उन्हें फूलों की माला पहनाने की कोशिश की लेकिन उस वक़्त उसे एक इंस्पेक्टर ने रोक दिया, बाद में जब राजीव गाँधी ने उसे माला पहनाने के लिए बुला लिया तो उसने झुककर पैर छूने का बहाना करते हुए अपने कमर में लगा हुआ बटन दबा दिया था, उसके बाद जो हुआ वो इतिहास में दर्ज है.

S

Shekhar

शेखर News4Social के राजनीतिक संवाददाता हैं। वे चुनाव, राजनीति और राष्ट्रीय घटनाक्रम पर रिपोर्ट करते हैं, और विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →