मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

फिल्म डायरेक्टर राज शांडिल्य ने स्वरा भास्कर पर की अभद्र टिप्पणी, स्वरा ने दिया करारा जवाब

स्वरा भास्कर जहा बॉलीवुड की बेहतरीन कलाकारों में शुमार है वही स्वरा राजनीतिक और सामाजिक मसलों पर भी काफी बेबाकी से आपने व्यूज सामने रखती है।

फिल्म डायरेक्टर राज शांडिल्य ने स्वरा भास्कर पर की अभद्र टिप्पणी, स्वरा ने दिया करारा जवाब

स्वरा भास्कर जहा बॉलीवुड की बेहतरीन कलाकारों में शुमार है वही स्वरा राजनीतिक और सामाजिक मसलों पर भी काफी बेबाकी से आपने व्यूज सामने रखती है। चाहे CAA पर बोलना हो या फिर JNU पर हुई हिंसा पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करनी हो स्वरा भास्कर कभी पीछे नहीं हटती। एक बार फिर स्वरा भास्कर सुर्खियों में है।

विज्ञापन
https://twitter.com/ReallySwara/status/1214393655961608192

स्वरा ने आपने ट्विटर हैंडल पर राज शांडिल्य के एक फेसबुक पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है. राज ने इस पोस्ट में लिखा है- 'सस्ती चीजों पर ध्यान ना दें.' स्वरा ने राज शांडिल्य के आपत्तिजनक ट्वीट का करारा जवाब दिया. एक्ट्रेस ने लिखा- अगली बार रोल ऑफर करने और आपकी फिल्म के ट्रेलर को शेयर करने की रिक्वेस्ट वाले मैसेज भेजने से पहले आप भी सस्ती हरकतों के बारे में थोड़ा सोच लेना. गुड लक सर।

https://twitter.com/ReallySwara/status/1214450102875475968

स्वरा के ट्वीट के बाद राज शांडिल्य ने अपनी गलती मानी और स्वरा से माफ़ी भी मांगी। उन्होंने ट्वीट में लिखा- मेरी बातें यदि आपको ठीक नहीं लगी तो दिल से माफी. लेकिन एक गुजारिश आपसे भी है कि आप भी किसी के बारे में कुछ बोलने से पहले सोचा करें चाहे वो देश हो लोग हों या फिर कोई व्यक्ति विशेष. रही बात मेरी तो अगली बार रोल ऑफर जरूर करूंगा क्योंकि मुझे आपके एक्टर होने पर कोई आपत्ति नहीं है।

यह भी पढ़ें : बॉलीवुड तैयार है 2020 में धमाकेदार फिल्मों के साथ

स्वरा के फैंस जानकार खुश होंगे की स्वरा भास्कर की अपकमिंग मूवी शीर कोरमा मार्च में रिलीज़ होने की उम्मीद है। इस मूवी में उनके साथ दिव्या दत्ता भी नज़र आएगी। इस मूवी ने आने से पहले ही काफी सुर्खिया बटोरी है। देखना होगा की यह मूवी कमाल कर पाएगी या नहीं।

SS

Sadhna Sharma

साधना शर्मा News4Social की संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय खबरों और रोज़मर्रा के ताज़ा घटनाक्रम को कवर करती हैं, और मुद्दों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ध्यान देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →