मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
सिनेमा

बॉलीवुड तैयार है 2020 में धमाकेदार फिल्मों के साथ

नया साल, नया दशक और उसी के साथ नयी ब्लॉकबस्टर मूवी का दौर, 2019 के सुपरहिट मूवी जैसे URI, कबीर सिंह, गुल्ली बॉय, आर्टिकल 15 और कई ऐसे फिल्मे जिन्होंने बॉलीवुड…

बॉलीवुड तैयार है 2020 में धमाकेदार फिल्मों के साथ

नया साल, नया दशक और उसी के साथ नयी ब्लॉकबस्टर मूवी का दौर, 2019 के सुपरहिट मूवी जैसे URI, कबीर सिंह, गुल्ली बॉय, आर्टिकल 15 और कई ऐसे फिल्मे जिन्होंने बॉलीवुड को एक अलग ही मक़ाम दिया और ऑडियंस का काफी मनोरंजन किया। यह नया साल भी बॉलीवुड के लिए फुल पैक्ड रहने वाला है। अक्षय कुमार से लेकर कंगना रनौत सब तैयार है एक से बढ़कर एक सुपरहिट मूवी के साथ तो आये जानते है इस साल कौन सी बेहतरीन मूवी रिलीज़ हो रही है ।

विज्ञापन

Chaapak: दीपिका पादुकोण 2020 की शुरुवात एक पावरफुल मूवी के साथ करने जा रही है। छापाक एक वीमेन ओरिएंटेड फिल्म है जो एक एसिड अटैक सर्वाइवर की कहानी को पर्दे पर लेकर आएगी। यह फिल्म 10 जनवरी को सिनेमा घर में देगी दस्तक ।


Tanhaji : अजय देवगन की मच अवेटेड मूवी तन्हाजी भी 10 जनवरी को ही रिलीज़ होगी यह एक हिस्ट्रोसिअल ड्रामा है जो मराठा वारियर की कहानी है। तन्हाजी: द अनसंग वॉरियर ’एक विजुअल कल्पात्मक नाटक है। जो इस नायाब योद्धा के जीवन और समय को दर्शाता है, जिसकी वीरता आज भी राष्ट्र को गौरवान्वित करती है।


Paanga : साल के शुरू होते ही बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत तैयार है अपनी मूवी पंगा के साथ मूवी में कंगना के साथ जासी गिल्ल भी आएंगे नज़र स्टोरी जाया निगम की है जो एक कबाड़ी प्लेयर है और महिला सशक्तिकरण को बढ़वा देती है और समाज की रूढ़िबद्ध धारणा को तोड़ती है। यह फिल्म इसी साल 24 जनवरी को रिलीज़ होगी।


Street Dancer 3D : आप सबको मूवी थिएटर में नाचने आरही है हार्ट थ्रोब ऑफ़ थे नेशन वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की चर्चित मूवी Street Dancer 3D. यह ABCD की सीक्वल मानी जा रही है। डांस के अलवा इस मूवी में रोमांस का भी तड़का देखने को मिलेगा। यह डांस के कई बेहतरीन फॉर्म्स ऑडियंस के सामने लाएगी।

इतनी बेहतरीन मूवी साल के शुरुवात में रिलीज़ हो रही है की, साल के आखिरी तक कौन से धमकेदार मूवी रिलीज़ होगी नहीं कहा जा सकता है यह साल बॉलीवुड ऑडियंस को एंटरटेन करने की कोई कसर नहीं छोड़ेगा।

यह भी पढ़ें : 5 Must Watch Underrated Movie Of The Decade

SS

Sadhna Sharma

साधना शर्मा News4Social की संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय खबरों और रोज़मर्रा के ताज़ा घटनाक्रम को कवर करती हैं, और मुद्दों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ध्यान देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →