रविवार, 8 नवम्बर 2026 · नई दिल्ली
सिनेमा

आयुष्मान खुराना को धमकी: ऑडियो में बोला शख्स- 'टाइगर श्रॉफ जैसा हाल होगा', बेंगलुरु से IT इंजीनियर गिरफ्तार

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी देने के मामले में एक नया मोड़ आया है। इस संबंध में एक ऑडियो क्लिप सामने आया है, जिसमें एक शख्स खुद को बिश्नोई का छोटा भाई…

आयुष्मान खुराना को धमकी: ऑडियो में बोला शख्स- 'टाइगर श्रॉफ जैसा हाल होगा', बेंगलुरु से IT इंजीनियर गिरफ्तार
(फोटो: IANS)

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी देने के मामले में एक नया मोड़ आया है। इस संबंध में एक ऑडियो क्लिप सामने आया है, जिसमें एक शख्स खुद को बिश्नोई का छोटा भाई अनिल पंडित बताते हुए अभिनेता को जान से मारने की धमकी दे रहा है। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, धमकी देने वाले ने आयुष्मान को टाइगर श्रॉफ के साथ हुई घटना की याद दिलाते हुए बातचीत से मामला सुलझाने या अंजाम भुगतने की चेतावनी दी।

विज्ञापन

इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए बेंगलुरु से एक 30 वर्षीय आईटी इंजीनियर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बिहार के दरभंगा निवासी वैभव चंद्र मिश्रा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पहले इंस्टाग्राम पर भी आयुष्मान खुराना को धमकी भरे संदेश भेजे थे, जिसके बाद तकनीकी जांच के आधार पर उसे बेंगलुरु से पकड़ा गया।

धमकी भरे ऑडियो में क्या कहा गया?

जारी हुए ऑडियो में धमकी देने वाला शख्स कह रहा है, "अंशुमान साहब, मैं अनिल पंडित बोल रहा हूं, मैं लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई बोल रहा हूं... आपको सिर्फ इतना संदेश देना है कि आप हमारे साथ बात कर लीजिए। अगर कोई सेटलमेंट करना है, तो वह कर लीजिए।"

धमकी को और गंभीर बनाते हुए उसने कहा, "अगर आप इसी तरह का एटीट्यूड दिखाना चाहते हैं, तो फिर टाइगर श्रॉफ के साथ जो घटना हुई है, वैसा ही कुछ आपके साथ भी हो सकता है।" आरोपी ने यह भी दावा किया कि उनके पास आयुष्मान के चंडीगढ़ और मुंबई के घरों की जानकारी के साथ-साथ उनकी बाइक का नंबर भी है।

पुलिस के पास जाने पर भी दी चेतावनी

ऑडियो में आरोपी ने अभिनेता को पुलिस सुरक्षा का डर न होने की बात भी कही। उसने कहा, "जिन्होंने आपको सिक्योरिटी दी है, वे भी आखिर कब तक आपकी सुरक्षा कर पाएंगे? आपको हमसे बचने के लिए हर रोज गुड लक चाहिए जबकि हमें आपको नुकसान पहुंचाने के लिए सिर्फ एक दिन का गुड लक चाहिए।" संदेश के अंत में उसने अभिनेता या उनके परिवार के किसी सदस्य को नुकसान पहुंचाने की धमकी देते हुए फोन पर बात करने को कहा।

इनपुट: IANS

N

News4Social एंटरटेनमेंट डेस्क

News4Social एंटरटेनमेंट डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से सिनेमा और मनोरंजन से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →