शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

रयान स्कूल को रखा जाए बंद, वरना मिट सकते हैं सबूत- प्रद्यूम्न के पिता

देश की राजधानी से सटे रायन इंटरनेशनल स्कूल में बच्चे की हत्या के बाद से ही पूरा देश सहम गया है, ऐसे में लोग अपने बच्चों को स्कूल भेजने में भी डर रहे है।

रयान  स्कूल को रखा जाए बंद, वरना मिट सकते हैं सबूत- प्रद्यूम्न के पिता
देश की राजधानी से सटे रायन इंटरनेशनल स्कूल में बच्चे की हत्या के बाद से ही पूरा देश सहम गया है, ऐसे में लोग अपने बच्चों को स्कूल भेजने में भी डर रहे है। पैंरेट्स का डरना भी स्वभाविक है, क्योंकि जब स्कूल में एक बच्चे की हत्या हो जाती है और स्कूल प्रशासन सोता रहे तो डर तो लगा ही रहता है। आपको बता दें कि रायन इंटरनेशनल स्कूल में प्रद्यूम्न नामक एक छात्र की हत्या हाल ही में हुई थी, जिसके बाद से पूरे देश में खलबली मच गई थी। हत्या के बाद से ही स्कूल को बंद कर दिया गया था, लेकिन आज स्कूल को खोला गया, जिससे मृतक के पिता काफी नाराज दिखे। आपको बता दें कि मृतक के पिता का कहना है कि अगर स्कूल खोला गया तो कई सबूत मिट सकते है, ऐसे में स्कूल को बंद रखना ही उचित होगा, लेकिन साथ ही आपको यह भी बता दें कि सोमवार को रायन इंटरनेशनल स्कूल खोला गया। स्कूल में नहीं दिखे ज्यादा बच्चें..... खबर के मुताबिक, रायन स्कूल सोमवार को खोला गया, लेकिन बच्चों की संख्यां में बहुत गिरावट देखने को मिली। जी हाँ, आपको बता दें कि बच्चें स्कूल जाने में डर रहे है, इसके साथ ही पैंरेट्स भी बच्चें को स्कूल भेजने में कतराते आ रहे है। हालांकि मामलें में जांच चल रही है, ऐसे में स्कूल को कुछ दिन और बंद रखा जा सकता था।
S

Shreya

श्रेया News4Social की संवाददाता हैं। वे उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की खबरों को कवर करती हैं, और स्थानीय मुद्दों को तथ्यपरक ढंग से सामने लाने पर ज़ोर देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →