बुधवार, 1 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

फेसबुक और ट्विटर ने रुस और ईरान से जुड़े अकाउंट हटाए, फेसबुक ने 652 और ट्विटर नें 284 अकाउंट बंद किए

फेसबुक और ट्विटर नें ईरान और रुस से जुडी हुए अकाउटों को बंद कर दिया हैं।

फेसबुक और ट्विटर ने रुस और ईरान से जुड़े अकाउंट हटाए, फेसबुक ने 652 और ट्विटर नें 284 अकाउंट बंद किए
फेसबुक और ट्विटर नें ईरान और रुस से जुडी हुए अकाउटों को बंद कर दिया हैं। दोनों ही कंपनी नें कहा की ये अकाउंट फेसबुक और ट्विटर पर भ्रामिक गतिविधियों में लिप्त थे। इन अकाउटों की पहचान की गई और फिर इन्हे बंद कर दिया गया। ये अकाउंट और पेज रुस और ईरान से जुड़ें है। फेसबुक ने मंगलवार को कहा कि उसने रुस और ईरान से जुड़े 652 पेजों, समूहों और अकाउंट को अनुचित गतिविधियों के लिए अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है। इसमें राजनीतिक सामग्री साझा करना भी शामिल है। facebook deleted russia iran related 652 account 1   आपको बता दे की फेसबुक 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में रुस के एजेंटों द्रारा अपने प्लेटफॉर्म पर अभियान चलाने की बात सामने आने के बाद अपनी नितियों को लगातार मजबूत करने में लगा है। दुसपरी तरफ़ ट्विटर भी राजनीतिक भ्रामकता फैलाने वाले अकाउंटों को बंद कर रहा है। ट्विटर ने गड़बडी में लिप्त रहने पर 284 अकाउंट बंद करने की जानकारी दी है। इसमं से कईं अकाउंट ईरान में बनाए गए है जो आतंकवाद और राजनीतिक अस्थिरता को बढावा दे रहे है। सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक नें कहा है की जो सामग्री मिली है अभी उसकी समीक्षा पुरी नहीं हुई है और ये भी बताने से मना किया है कि ये अकाउंट किस तरह से काम कर रहे थे। फेसबुक नें इन अकाउटों की जानकारी अमेरिका और इंग्लैंड की सरकारों को दे दी है।
RB

Rohit Bhadola

रोहित भदोला News4Social के संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम को कवर करते हैं, और पाठकों को संतुलित व तथ्यपरक जानकारी देने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →