क्या world health organization आयुर्वेद को मान्यता देता है?
आयुर्वेद एक प्राचीन इलाज की पद्दति है. जिसमें जड़ी बूटियों से लोगों की बीमारियों का इलाज किया जाता है.
आयुर्वेद एक प्राचीन इलाज की पद्दति है. जिसमें जड़ी बूटियों से लोगों की बीमारियों का इलाज किया जाता है. इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह होती है कि इस पद्दति को बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए जाना जाता है. वर्तमान समय में बहुत बड़ी संख्या में लोगों का रूझान आयुर्वेद की तरफ बढ़ा है. इसी कारण एक सवाल मन में पैदा होता है कि क्या आयर्वेदिक पद्दति को world health organization मान्यता देता है या नहीं देता. इस पोस्ट में इसी सवाल के विषय में अच्छे से जानते हैं.

क्या world health organization आयुर्वेद को मान्यता देता है –
world health organization एक बहुत बड़ी संस्था है. आयुर्वेदिक दवाओं के बारे में भी यह संस्था खुले दिमाख से सोचती है. अगर किसी दवा के लोगों के इलाज या किसी बीमारी को ठीक करने के ठोस वैज्ञानिक सबूत होते है, तो world health organization द्वारा उस दवा को मान्यता दी जाती है. लेकिन इसके लिए वैज्ञानिक आधार होना जरूरी है कि इससे किसी तरह का दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है. world health organization के द्वारा कुछ मानक निर्धारित किए जाते हैं, उनको पूरा करने पर world health organization द्वारा उस चिकित्सा पद्दति को मान्यता दे दी जाती है.

आयुर्वेद क्या होता है ?
आयुर्वेद प्राचीन भारतीय प्राकृतिक और समग्र वैद्य-शास्त्र चिकित्सा पद्धति है. संस्कृत भाषा में आयुर्वेद का अर्थ है ‘जीवन का विज्ञान’ (संस्कृत मे मूल शब्द आयुर का अर्थ होता है ‘दीर्घ आयु’ या आयु और वेद का अर्थ हैं ‘विज्ञान. जिस तरह से एलोपैथी औषधि (विषम चिकित्सा) रोग के प्रबंधन पर केंद्रित होती है, जबकि आयुर्वेद रोग की रोकथाम और रोग को उत्पन्न करने वाले मूल कारण को खत्म करने पर केंद्रित होती है. आयुर्वेद के अनुसार व्यक्ति के शरीर में वात, पित्त और कफ जैसे तीनों मूल तत्त्वों के संतुलन से कोई भी बीमारी नहीं हो सकती, परन्तु यदि इनका संतुलन बिगड़ता है, तो बीमारी शरीर पर हावी होने लगती है. इसलिए यह मुख्य रूप से इन तीनों में संतुलन बनाने का विज्ञान है. आयुर्वेद में इलाज बहुत लंबा चलता है. इसके इलाज की प्रक्रिया बहुत धीमी होती है.
यह भी पढ़ें: पतंजलि Nutrela Iron Complex के लाभ और प्रय़ोग विधि क्या है ?
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) क्या होता है –
स्वास्थ्य क्षेत्र में काम करने के लिए संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष शाखा ‘विश्व स्वास्थ्य संगठन’ (World Health Organization-WHO) की स्थापना की गई थी. इसकी स्थापना वर्ष 1948 हुई थी. इसका मुख्यालय जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड में स्थित है. यह एक अंतर-सरकारी संगठन है तथा सामान्यतः अपने सदस्य राष्ट्रों के स्वास्थ्य मंत्रालयों के सहयोग से कार्य करता है. इसका मुख्य काम होता है कि सरकारों के अनुरोध पर यह स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए यह उनको सहयोग देता है. इसके साथ ही स्वास्थ्य से संबंधित किसी समस्या की निगरानी करने के साथ साथ उसका मूल्यांकन करता है. जिसके बाद सदस्य देशों को इससे संबंधित सुझाव या दिशा निर्देश देता है.
Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.



