पतंजलि Nutrela Iron Complex के लाभ और प्रय़ोग विधि क्या है ?
पतंजलि Nutrela Iron Complex एक प्राकृतिक, 100% शाकाहारी आयरन सप्लीमेंट है जो शरीर में आयरन की कमी से होने वाली बीमारियों, एनीमिया और थकान से छुटकारा दिलाता है। इसमें मंडूर भस्म, पालक और रोज हिप्स का प्रयोग किया गया है।

पतंजलि आयुर्वेद की दवाओं के लिए एक बड़ा ब्रांड बन चुका है. पंतजलि का एक प्रोडक्ट आता है न्यूट्रल आयरन कांप्लेक्स. इसके बारे में आपने सुना हो और आप ये नहीं जानते कि यह क्यों प्रयोग की जाती है या फिर इसको प्रयोग करने से हमें क्या फायदा होगा. इसके साथ ही अगर आप यह भी जानना चाहते हैं कि इसको प्रय़ोग करने की विधि क्या है, तो आपको इस पोस्ट में आपके सभी सवालों के जवाब मिल जाएगें.

पतंजलि न्यूट्रल आयरन कांप्लेक्स ( Nutrela Iron Complex ) के फायदें-
यह एक प्राकृतिक आयरन supplement है. इसके साथ ही यह 100% VEGETARIAN भी है. इसके प्रय़ोग करने से हमारे शरीर में आयरन की कमी से होने वाली बीमारियों से छुटकारा मिलता है. आयरन की कमी से हृदय और फेफड़ो सम्बंधित रोग हो सकते हैं तथा हमारे शरीर को अत्यधिक थकान महसूस होती है. इसके साथ ही आयरन की कमी होने से गर्भवस्था समय कुछ महिलाओं को एनीमिया रोग होने की संभावना हो जाती है. आयरन हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी तत्व होता है. यह प्रोड्क्ट हमारे शरीर में आयरन की कमी को पूरी करता है.

पतंजलि न्यूट्रल आयरन कांप्लेक्स ( Nutrela Iron Complex ) की खुराक-
पतंजलि न्यूट्रल आयरन कांप्लेक्स ( Nutrela Iron Complex ) की खुराक की बात करें, तो हमें एक कैप्सूल सुबह खाना खाने के बाद तथा एक कैप्सूल शाम को खाना खाने के बाद प्रयोग कर सकते हैं. ध्यान दें कि हर रोगी और उनका मामला अलग हो सकता है. इसलिए रोग, दवाई देने के तरीके, रोगी की आयु, रोगी का चिकित्सा इतिहास और अन्य कारकों के आधार पर पतंजलि न्यूट्रल आयरन कांप्लेक्स की खुराक अलग हो सकती है.
यह भी पढ़ें: पतंजलि की आरोग्य वटी दवा के फायदे और नुकसान क्या हैं ?
पतंजलि न्यूट्रल आयरन कांप्लेक्स ( Nutrela Iron Complex ) में प्रय़ोग की गई सामग्री की बात करें, तो इसमें मण्डुर भस्म, पालक तथा रोज हिप्स ( गुलाब की पंखुडियां झड़ने के बाद जो डंठल बचता है ) का प्रय़ोग किया गया है. इसके पैक में 30 कैप्सूल आते हैं. अगर इसके price की बात करें, तो 30 कैप्सूल के पैक का मूल्य 150 रूपये होता है. अगर इससे होने वाले नुकसान की बात करें, तो यह एक आयुर्वेदिक दवा है तथा अभी तक इसके नुकसान के विषय में चिकित्सा साहित्य में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है. लेकिन जब भी किसी दवा का प्रय़ोग करें, तो हमेशा चिकित्सक या किसी विशेषज्ञयों से संपर्क कर सलाह मशवरा जरूर करें.
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारी पर आधारित हैं. News4social इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.
Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.



