शनिवार, 11 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

क्या कोरोना वायरस की वैक्सीन लगवाने के बाद शुगर बढ़ जाती है ?

कोरोना वायरस की दूसरी लहर चल रही है. जिसमें कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है.

क्या कोरोना वायरस की वैक्सीन लगवाने के बाद शुगर बढ़ जाती है ?

कोरोना वायरस की दूसरी लहर चल रही है. जिसमें कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. सरकार और प्रशासन अपने स्तर पर हालात को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए कि कोरोना के संक्रमण को रोका जा सके सरकार द्वारा वैक्सीन लोगों तक पहुँचाने और डोज लगवाने की प्रक्रिया में तेजी से काम किया जा रहा है. लेकिन वैक्सीन को लगवाने को लेकर लोगों के मन में कई शंकाएं तथा कई सवाल होते हैं आज ऐसे ही एक सवाल का जवाब जानने की कोशिश करते हैं कि कोरोना वायरस की वैक्सीन लगवाने के बाद शुगर लेवल बढ़ जाता है.

विज्ञापन
820027 corona vaccine new
कोरोना वैक्सीन

क्या वैक्सीन के बाद क्या शुगर लेवल बढ़ जाता है –

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए वैक्सीन लगवाना बहुत जरूरी है. कुछ लोग सोचते हैं कि अगर कोरोना वैक्सीन लगवाने से उनका शुगर लेवल बढ़ जाता है. लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि कोरोना वायरस की वैक्सीन शुगर लेवल को नहीं बढ़ाती है. इसलिए बिना अफवाहों पर ध्यान दिए कोरोना वायरस की वैक्सीन लगवानी चाहिए. जिससे कोरोना वायरस को नियंत्रित किया जा सकें.

corona 6745192 835x547 m
कोरोना वैक्सीन

कोरोना वैक्सीन का शुगर के मरीजों के लिए महत्व-

सामान्य लोगों के मुकाबले हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हृदय रोगियों को कोरोनावायरस से संक्रमण का खतरा अधिक होता है. हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हृदय रोग के कुछ मरीजों में स्थिति नाजुक हो सकती है. इसलिए कोरोना वैक्सीन इन बीमारियों से ग्रस्त व्यक्तियो के लिए और भी ज्यादा जरूरी है क्योंकि कोरोना वायरस से इनको ज्यादा खतरा होता है.

corona13 6608333 835x547 m
कोरोना वैक्सीन

कोरोना वायरस से ठीक होने के कितने दिन बाद वैक्सीन-

आमतौर पर लोगों के मन में ये सवाल होता है कि कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद जब रिपोर्ट नेगेटिव आती है, उसके कितने दिन बात वैक्सीन लगवा सकते हैं. आपको बता दें कि कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति को वैक्सीन नहीं लगाई जाती है क्योंकि उस वक्त हमारा शरीर स्वयं बीमारी से लड़ रहा होता है. संक्रमण के खत्म होने के बाद या रिपोर्ट नेगेटिव आने के 4 हफ्ते बाद कोरोना की वैक्सीन लगवाई जा सकती है.

corona vaccine 1610787555
कोरोना वैक्सीन

यह भी पढ़ें: पतंजलि दिव्य कांति लेप का प्रयोग और फायदा ?

कोरोना वैक्सीन से क्या फायदा होता है ?

कोरोना वैक्सीन से संक्रमण रोकने में मद्द मिलती है. इसके काम करने की तरीके की बात करें, तो हमारे शरीर में रोगों से लड़ने के लिए प्रतिरोधक क्षमता होती है. कोरोना वैक्सीन हमारे शरीर के कोरोना से लड़ने के लिए एंटीबाँडी तैयार करती है. जिससे हम कोरोना के संक्रमण से बच जाते हैं. कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने में वैक्सीन के प्रयोग के साथ-साथ लोगों द्वारा शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करना तथा मास्क का प्रयोग करना भी सहायक सिद्ध हो सकता है. जिससे कोरोना महामारी का मुकाबला किया जा सकता है.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारी पर आधारित हैं. News4social इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें

Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.

KJ

Kapil Jakhar

कपिल जाखड़ News4Social के कंटेंट राइटर हैं। वे समसामयिक घटनाक्रम, फ़ीचर और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में प्रस्तुत करने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →