शनिवार, 11 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

हथियार परीक्षण के मुद्दे पर उत्तर कोरिया ने अमेरिका को फिर ललकारा

उत्तर कोरिया ने अपने ऊपर लगाए गए प्रतिबंधों के मसले पर अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा है कि उसका धैर्य जवाब दे रहा है, इसलिए अमेरिका उससे बातचीत के लिए सही…

हथियार परीक्षण के मुद्दे पर उत्तर कोरिया ने अमेरिका को फिर ललकारा

उत्तर कोरिया ने अपने ऊपर लगाए गए प्रतिबंधों के मसले पर अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा है कि उसका धैर्य जवाब दे रहा है, इसलिए अमेरिका उससे बातचीत के लिए सही कूटनीतिक प्रक्रिया अपनाए। गौर करने वाली बात है कि उत्‍तर कोरिया का यह बयान हनोई शिखर सम्मेलन के विफल होने के बाद आया है। इस सम्‍मेलन में संयुक्त राज्य अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच परमाणु निरस्‍त्रीकरण को लेकर आम सहमति नहीं बन पाई थी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: महारानी एलिजाबेथ के साथ गुस्ताखी पर ब्रिटिश मीडिया ने डोनाल्ड ट्रम्प को लगायी लताड़

अमेरिका द्वारा उत्तर कोरिया के हथियार परीक्षणों को संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों के विपरीत बताया था। उसी के सन्दर्भ में उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने जवाब देते हुए कहा है कि अमेरिका को अपने आकलन का तरीका बदलना चाहिए ताकि किम जोंग उन पिछले वर्ष जून में हुई पहली मुलाकात के समझौते को बरकरार रख सकें। अमेरिका को पिछले एक साल में दोनों देशों के बीच रिश्तों में आए बदलाव को देखते हुए अपनी नीतियों पर फैसला करना चाहिए, अन्‍यथा काफी देर हो जाएगी क्योंकि धैर्य की भी एक सीमा होती है।

north korea america

गौरतलब है कि है अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उत्तर कोरिया के प्रमुख किम जोंग उन के बीच दो बार मुलाकात हो चुकी है। पहली मुलाकात सिंगापूर में हुई थी। यह मुलाक़ात तकरीबन 90 मिनट चली। इन 90 मिनट में दोनों नेताओं के बीच 38 मिनट व्‍यक्तिगत बातचीत हुई। रिपोर्टों के मुताबिक इस बातचीत में अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने उत्‍तर कोरियाई नेता किम को परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए मना लिया था। इसके बाद उत्तर कोरिया ने कोई परमाणु परीक्षण नहीं किया। हालांकि उसके द्वारा हथियारों का परीक्षण किये जा रहे हैं।

PV

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →