रविवार, 2 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

भाजपा की प्रचंड विजय, लेकिन नहीं जीत पाए संबित पात्रा !

देश में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनने जा रही है।

भाजपा की प्रचंड विजय, लेकिन नहीं जीत पाए संबित पात्रा !

देश में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। भाजपा नें अपने दम पर विरोधियों को धूल चटाते हुए 300 से ज़्यादा सीटें जीती है, लेकिन उड़िसा के पुरी की टक्कर वाली सीट, जिस पर सभी की निगाहें थीं, बीजेपी के झोली में नहीं आई। बीजेपी उम्मीदवार संबित पात्रा को इस सीट पर हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पुरी सीट से उम्मीदवार संबित पात्रा इस बार लोकसभा में नहीं पहुंच पाएंगे। बीजेडी के उम्मीदवार पिनाकी मिश्रा ने भाजपा प्रत्याशी संबित पात्रा को 11 हज़ार से ज़्यादा वोटों से हराया है और पुरी सीट पर बीजेडी का दबदबा क़ायम रखा है।  

sambit patra 1

स्थानीय लोगों ने पुरी सीट से क्षेत्रीय पार्टी बीजेडी के उम्मीदवार पिनाकी मिश्रा पर एक बार भरोसा जताते हुए ये सीट उनकी खाते में डाल दी। संबित पात्रा लगभग 11 हज़ार के अंतर से हार गए। पिनाकी मिश्रा को 5 लाख 37 हज़ार 321 वोट मिले। वहीं, संबित पात्रा को 5 लाख 26 हज़ार 607 वोट मिले।   

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →