मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

दिल्ली महिला आयोग ने स्पा सेंटर पर मारा छापा

दिल्ली महिला आयोग ने बुधवार को दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के साथ बुराड़ी में स्पा सेंटर ‘18Plus Beauty Temple’ पर छापा मारा है.

दिल्ली महिला आयोग ने स्पा सेंटर पर मारा छापा

दिल्ली महिला आयोग ने बुधवार को दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के साथ बुराड़ी में स्पा सेंटर ‘18Plus Beauty Temple’ पर छापा मारा है. दिल्ली महिला द्वारा शिकायत की गई है. जिसमें एक वेबसाइट के बारे में बताया गया था कि बुराड़ी में एक स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है. महिला आयोग ने निरीक्षण किया और कहा है कि स्पा में बड़ा रैकेट चलाया जा रहा था.

विज्ञापन

वहीं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने कहा कि जैसे ही उनको ये बात पता चली तो उन्होंने इसके बारे में दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच से बात की है. इतना ही नहीं स्वाति मालीवाल अपनी टीम और पुलिस के साथ बुराड़ी में स्थित ‘18 Plus Beauty Temple’ स्पा पहुंची.

बता दें कि यहां पर पुलिस का एक ऑफिसर और डीसीडब्ल्यू का स्टाफ कस्टमर बनकर स्पा में घुसा. इसके बाद डीसीडब्ल्यू की पूरी टीम और पुलिस की पूरी टीम स्पा सेंटर पहुंची. जहां पहुंचकर टीम ने सभी कमरों की छानबीन किया तो पता लगा कि वहां पर छोटे-छोटे तहखाने जैसे कमरे बने हुए थे. 3 फ्लोर पर, और उन फ्लोरो में बिस्तर भी थे, वहां पर आपत्तिजनक चीजें भी मिलीं. स्पा में बड़े लोहे के गेट भी थे जिन्हें बटन द्वारा बंद और खोला जाता है.

फिलहाल 4 लड़कियों के साथ 3 कस्टमर और इस रैकेट को चलाने वाले तीन लोगों को थाने ले जाया गया. मौके पर मिले सभी आपत्तिजनक चीजें भी बरामद कर लिया गया है. पुलिस CCTV फुटेज भी खंगाल रही है. इसके बावजूद इनकी और भी शाखाएं है हालांकि बुराड़ी पुलिस इस मामले में FIR दर्ज कर रही है.

वीडियो

यह भी पढ़ें : मुहर्रम के जुलूस में तलवारबाजी करना एक व्यक्ति को पड़ा भारी

DCW चीफ़ ने फिर से स्पा रूपी सेक्स रैकेट बंद करने की अपील की है. साथ ही उन्होंने इस केस में सख़्त कार्रवाई करने की मांग की है.

विषयदिल्ली
PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →