गुरूवार, 16 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

अपने दो बेटों के साथ मेट्रो पर आत्महत्या करने पहुंची महिला, 10 साल के बेटे ने समझदारी से बचायी जान

दिल्ली में एक 10 साल के बच्चे ने अपनी माँ को आत्महत्या करने से बचा लिया। उसकी माँ मेट्रो के सामने कूदने जा रही थी। यह घटना इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन के पास की है।

अपने दो बेटों के साथ मेट्रो पर आत्महत्या करने पहुंची महिला, 10 साल के बेटे ने समझदारी से बचायी जान

दिल्ली में एक 10 साल के बच्चे ने अपनी माँ को आत्महत्या करने से बचा लिया। उसकी माँ मेट्रो के सामने कूदने जा रही थी। यह घटना इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन के पास की है। बेटे की समझदारी से महिला की जान बच गयी। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला-

विज्ञापन

दरअसल इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन पर एक महिला अपने दो बच्चों को लेकर पहुंचीं। उसके दोनों बच्चों की उम्र 10 साल और 12 साल है। 10 साल बच्चे की समझदारी के कारण महिला की जान बच गयी। आपको बता दें जब महिला मेट्रो स्टेशन पहुंची तो बच्चे को लग गया कि उसकी माँ आत्महत्या करने जा रही है। बच्चे ने अपना हाथ अपनी माँ से छुड़ाया और भागकर एक CISF जवान के पास पहुंचा। बच्चे ने जवान को सारी बात बता दी।

Inderlook Metro 1

इसके बाद CISF के जवानों ने ट्रेन के आने से पहले ही महिला को पकड़ लिया। यह घटना बीते गुरुवार की है। महिला की उम्र 31 साल है। वह सुबह करीब 11 बजे इंद्रलोक स्टेशन पर अपने 2 बच्चों के साथ पहुंची थी।

मकान मालिक ने किया उत्पीड़न, नहीं हुई कार्रवाई

महिला ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसके मकान मालिक ने उसका यौन शोषण किया। उसका पति आस्ट्रेलिया में रहता है। पति के घर पर न होने से मकान मालिक उसका यौन शोषण करता था। महिला ने बताया कि जब वह इसकी शिकायत मोती नगर पुलिस थाने में की तो पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसी वजह से उसने अपने बच्चे के साथ आत्महत्या करने का फैसला किया।

यह भी पढ़ें: दिल्ली ने पिछले एक साल में खोये तीन मुख्यमंत्री, तीनों में रहा अजीब संयोग

महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं

दिल्ली वेस्ट डिस्ट्रिक्ट की डीसीपी मोनिका भारद्वाज ने बताया कि महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं है। उसे इलाज के लिए IHBAS में भेज दिया गया है।

विषयदिल्ली
PV

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →