गुरूवार, 2 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

दिल्ली के रोहिणी में युवक पर सरेआम फायरिंग कर बदमाश हुए फरार

दिल्ली में बदमाश सरेआम  अपनी गुंडागर्दी  दिखा रहे है. दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-11 में बदमशों ने युवक को गोली मारी और वहां से नौ दो ग्यारह  हो गये.

दिल्ली के रोहिणी में युवक पर सरेआम फायरिंग कर बदमाश हुए फरार

दिल्ली में बदमाश सरेआम  अपनी गुंडागर्दी  दिखा रहे है. दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-11 में बदमशों ने युवक को गोली मारी और वहां से नौ दो ग्यारह  हो गये. शुक्रवार को सरेआम फायरिंग होने से घटना स्थल पर हड़कंप मचा हुआ है. मामला शाम करीब 6 बजे का है.

विज्ञापन

पीड़ित के दोस्तों से पता चला है कि दिल्ली के खेड़ा खुर्द गांव का रहने वाला मनीष अपने साथियों के साथ एसेंट कार में सवार होकर कहीं जा रहा था. जब उसकी कार सेक्टर 11 की तरफ से गुजर रही थी,  ठीक उसी समय एक स्विफ्ट कार ने ओवरटेक किया और उसकी कार के सामने लाकर रोक दिया. मनीष को अपनी कार रोकनी पड़ी, जिसके बाद सामने की कार से चार लोगों ने मनीष पर हमला कर दिया

imgpsh fullsize anim 8 1

चश्मदीदों के मुताबिक बदमाशों ने करीब 10 राउंड से ज्यादा गोलियां चलाईं. मनीष को गोली मारने के बाद बदमाश मौके से भाग गए, जिसके बाद उसके दोस्तों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई. वहीं दूसरी ओर मनीष को तुरंत ही नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया. फिलहाल डॉक्टरो का कहना है कि मनीष की हालात  काफी नाजुक बनी हुई है.

वहीं पुलिस का कहना है कि आपसी रंजिश के चलते गोली चलाई है और बदमाश पीड़ित को गोली माकर फारार हो गये है. फिलहाल पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है. इस वारदात ने एक बार फिर से ये साफ कर दिया है कि दिल्ली की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है. क्योंकि बदमाशों ने न सिर्फ सरेआम पुलिस को चुनौती दी है बल्कि गोलियां चलाई और इसके बाद वो आराम से फरार भी हो गए. पुलिस को उनका सुराग तक नहीं मिल सका है.

विषयदिल्ली
PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →