पंखा गिरने से घायल छात्र पर सियासत शुरू, मनोज तिवारी ने कही ये बात

325
Manoj-Tiwari

दिल्ली में सरकारी स्कूलों के कायाकल्प की बात करने वाली आम आदमी पार्टी की पोल उस वक्त खुली जब राजधानी दिल्ली के एक स्कूल में पंखा गिरने से एक छात्र घायल हो गया। अब इस पूरे मसले ने सियासी रूप ले लिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने इस पर प्रतिक्रिया ज़ाहिर की है।

दरअसल, पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी स्थित सरकारी स्कूल में पंखा गिरने से घायल हुए छात्र के मामले पर बृहस्पतिवार को दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने स्कूल का निरीक्षण कर केजरीवाल सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

Manoj Tiwari 2 -

तिवारी ने कहा कि स्कूल के हालात काफी खराब हैं। कमरों के दरवाजों से लेकर छत तक के निर्माण की गुणवत्ता में अनदेखी की गई है। इसका स्पष्ट उदाहरण गिरने वाला पंखा है। स्कूल में सुरक्षा के इंतजाम नाकाफी हैं। स्कूल के निरीक्षण से निर्माण में हुए बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार स्पष्ट दिखाई देता है। दिल्ली भाजपा बड़े स्तर पर हुई इस लापरवाही के लिए जांच करने के साथ साथ आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करती है।  

वहीं, विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि शिक्षा के नाम पर केजरीवाल सरकार ने लूट मचा रखी है। उन्होंने सीएम केजरीवाल सवाल करते हुए कहा कि क्या यही विश्व स्तर के कमरे हैं जिनको हाईटेक बता कर दिल्ली के खजाने को खाली किया जा रहा है? उन्होंने ये भी कहा कि उनके सवालों का जवाब दिल्ली सरकार को देना ही पड़ेगा। 

ये भी पढ़ें : अब गाड़ियों के नंबर प्लेट पर जाति लिखवाना पड़ेगा महंगा, नोएडा पुलिस ने चलाया यह अभियान