मंगलवार, 25 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

गौतम गंभीर के खिलाफ क्रिमिनल केस, दो वोटर आईडी रखने का आरोप

आम आदमी पार्टी ने आज शुक्रवार को ये दावा किया है कि पूर्वी दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी गौतम गंभीर का नाम मतदाता सूची में दो बार है.

गौतम गंभीर के खिलाफ क्रिमिनल केस, दो वोटर आईडी रखने का आरोप

आम आदमी पार्टी ने आज शुक्रवार को ये दावा किया है कि पूर्वी दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी गौतम गंभीर का नाम मतदाता सूची में दो बार है. आम आदमी पार्टी ने इस बात की आपराधिक शिकायत तीस हज़ारी कोर्ट में दर्ज कराई है. कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई की तारीख 1 मई निर्धारित की है.

विज्ञापन

मालूम हो की अभी कुछ ही दिनों पहले भाजपा में शामिल हुए गौतम गंभीर को भाजपा ने पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी घोषित किया है. अब जब आम आदमी पार्टी ने आपराधिक शिकायत दर्ज कराई है तो देखना होगा कि आगे क्या होता है. आप ने आरोप लगाया है कि गौतम गंभीर के पार राजेन्द्र नगर और करोल बाग़ दोनों जगहों के वोटर कार्ड है जो की एक गंभीर अपराध है. इस अपराध के लिए एक साल तक की सजा का प्रावधान है.

atishi tweet

वैसे अभी इस बात का फैसला तो कोर्ट को 1 मई को करना है लेकिन आम आदमी पार्टी के मुखिया केजरीवाल ने लोगो से गौतम गंभीर को वोट न देने की अपील पहले ही कर दी है. केजरीवाल ने ट्वीट करके लोगो से अपील की है कि आप लोगो गौतम गंभीर को वोट देकर अपना वोट व्यर्थ न करें. उनका नामांकन आज नही तो कल रद्द ही होने वाला है.

अब जबकि गौतम गंभीर पहली बार राजनीति के मैदान मे हैं और आम आदमी पार्टी ने पहले से ही ऐसे आरोप लगा दिए हैं तो अब देखना होगा कि आगे कोर्ट का फैसला क्या आता है, वैसे भी कोर्ट के फैसले के बिना कोई भी आरोप सत्य नही माना जा सकता है.

विषयभाजपा
S

Shekhar

शेखर News4Social के राजनीतिक संवाददाता हैं। वे चुनाव, राजनीति और राष्ट्रीय घटनाक्रम पर रिपोर्ट करते हैं, और विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →